Jamshedpur Double Down Bar Murder: आदित्यपुर पहुंचे हिमांशु सिंह के पार्थिव शरीर को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

आदित्यपुर : बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार हत्याकांड में जान गंवाने वाले हिमांशु सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम आदित्यपुर के हरिओम नगर स्थित उनके आवास पहुंचा।

पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, शुभचिंतक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के सदस्य अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर जुटे।

हिमांशु सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में “हिमांशु अमर रहे” के नारों की गूंज सुनाई दी। अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगातार उमड़ती रही और हर कोई इस जघन्य घटना पर दुख और आक्रोश व्यक्त करता नजर आया।

पार्थिव शरीर को देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। माता-पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य गहरे सदमे में दिखाई दिए। घर का माहौल बेहद भावुक और गमगीन हो गया, जहां मौजूद लोगों को परिजनों को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने हरिओम नगर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात तक हिमांशु सिंह का अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है। वहीं, इस हत्याकांड को लेकर लोगों में अब भी भारी आक्रोश बना हुआ है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग लगातार उठ रही है।

आज पूरा दिन विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले और उनकी परेशानी में हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

Jamshedpur Dairy Employee Death Case: न्याय की मांग पर डेयरी गेट जाम, पुलिस ने परिजनों को हटाया, एक सप्ताह के लिए आंदोलन स्थगित

गम्हरिया। जमशेदपुर डेयरी के कर्मचारी रविंद्र नाथ ठाकुर की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों...

अभिमत

जमशेदपुर: एसएसपी पीयूष पांडे को हटाना जनभावनाओं के अनुरूप

रवींद्र नाथ चौबे ​मेरा यह दृढ़ मानना है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) श्री पीयूष पांडे को पद से हटाने का...

झारखंड में हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का त्वरित फैसला, स्वागतयोग्य

जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई का स्वागत, लेकिन अब निष्पक्ष जांच, दोषियों को कड़ी सजा और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता है।

संपादक की पसंद

Patamda Tragedy: आम तोड़ने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, गांव में मातम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत कमलपुर थाना क्षेत्र के हुड़ूम्बिल गांव में रविवार शाम आम तोड़ने के दौरान एक व्यक्ति...

गम्हरिया में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने बच्चों को पोलियो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत