टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी के खिलाड़ियों का जलवा, IMF स्पीड एंड लीड कप 2026 में जीते 15 पदक

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

जमशेदपुर: टीएसएएफ (TSAF) क्लाइंबिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने नई दिल्ली में आयोजित इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (IMF) स्पीड एंड लीड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में दमदार प्रदर्शन कर अकादमी और जमशेदपुर का नाम रोशन किया।

स्पीड इवेंट में टीएसएएफ के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते।

स्पीड इवेंट के पदक विजेता

स्वर्ण पदक

  • देबाशीष महतो – U15 बॉयज

रजत पदक

  • नीरज महतो – U13 बॉयज
  • सुनील महतो – U15 बॉयज
  • संगीता तियु – U17 गर्ल्स

कांस्य पदक

  • मनीषा हांसदा – U13 गर्ल्स
  • शंकर सिंह कुंतिया – U15 बॉयज
  • साहिल कुमार दास – U17 बॉयज

वहीं, लीड इवेंट में भी टीएसएएफ के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 2 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 8 पदक हासिल किए।

लीड इवेंट के पदक विजेता

U15 बॉयज

  • देबाशीष महतो – रजत
  • सागर पात्रो – कांस्य

U15 गर्ल्स

  • मनीषा हांसदा – कांस्य

U17 बॉयज

  • सुकू सिंह – कांस्य

U17 गर्ल्स

  • नंदिनी सिंह – स्वर्ण
  • संगीता तियु – रजत

ओपन मेन्स

  • अमन वर्मा – रजत

ओपन विमेंस

  • अनीशा वर्मा – स्वर्ण

दोनों प्रतियोगिताओं को मिलाकर टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी ने कुल 15 पदक जीते, जिनमें 3 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य शामिल हैं। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ कोच कुमार गौरव और तालीम अंसारी मौजूद रहे। उन्होंने पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी अपने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट पार्टनर JCAPCPL के सहयोग से युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। संस्था ने ग्रासरूट से लेकर हाई-परफॉर्मेंस क्लाइंबिंग इकोसिस्टम को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अकादमी की यह सफलता क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स और स्पोर्ट क्लाइंबिंग के बढ़ते स्तर का भी प्रमाण है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में बिष्टुपुर के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार एंड कैफे के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड का मामला मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक...

जमशेदपुर में यशोदा हॉस्पिटल का हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम, एडवांस्ड हार्ट केयर और ECMO तकनीक की दी जानकारी

जमशेदपुर : जमशेदपुर में यशोदा हॉस्पिटल, सिकंदराबाद की ओर से आधुनिक हृदय उपचार, मिनिमली इनवेसिव हार्ट सर्जरी और ECMO जैसी जीवनरक्षक तकनीक की जानकारी...

अभिमत

जमशेदपुर पुलिस के लिए सबसे कठिन परीक्षा

बिष्टुपुर बार हिंसा में हिमांशु सिंह की मौत के बाद जमशेदपुर में आक्रोश बढ़ गया है। पुलिस की भूमिका, कानून व्यवस्था और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जमशेदपुर में केके सिंह की याद में रक्त से लिखी सेवा की अमर कहानी

  जयंती पर विशेष: जब जमशेदपुर के 'रक्तवीरों' ने केके बाबू की याद में रच दिया इतिहास; युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना यह महाभियान चंद्रदेव सिंह...

संपादक की पसंद

सुधीर महतो की 69वीं जयंती पर भावुक श्रद्धांजलि, निर्मल महतो क्रिकेट स्टेडियम में जुटे झामुमो नेता और कार्यकर्ता

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 69वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। गुरुवार...

गम्हरिया में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने बच्चों को पोलियो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत