सरायकेला में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 अभियान शुरू, घर-घर पहुंचकर बांटे जा रहे एन्यूमरेशन फॉर्म

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)–2026 अभियान का शुभारंभ हुआ।

पहले दिन सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए गए, जबकि अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

अभियान के पहले दिन जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एन्यूमरेशन कार्य शुरू हुआ और बूथ स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत मतदान केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

अभियान के दौरान झारखंड के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एन्यूमरेशन कार्य और प्रारंभिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल वॉलंटियर्स तथा मतदाताओं से संवाद कर अभियान की प्रगति की जानकारी ली।

साथ ही मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित समयसीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

निरीक्षण के बाद अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बूथ लेवल वॉलंटियर्स के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक शत-प्रतिशत एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाया जाए।

इसके साथ ही निर्धारित समयसीमा के भीतर फॉर्म संग्रह, सत्यापन और अन्य सभी प्रक्रियाएं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, आवश्यक संशोधन करने तथा मृत, अपात्र या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया भी आयोग के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पूरी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह तथा गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार भी उपस्थित रहे।

अभियान के पहले दिन जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और बूथ लेवल वॉलंटियर्स ने घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए।

मतदाताओं को अपने और परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम का सत्यापन कराने, नए पात्र मतदाताओं का नाम जुड़वाने, आवश्यक संशोधन कराने तथा मृत, अपात्र या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की गई।

इसके अलावा जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को एसआईआर-2026 के उद्देश्य, प्रक्रिया और आवश्यक प्रावधानों की जानकारी देकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ और निर्वाचन कर्मियों को आवश्यक सहयोग दें तथा निर्धारित अवधि के भीतर एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाई जा सके।

उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए नागरिक निर्वाचन हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी में सरायकेला खरसावां जिले के आम लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में बिष्टुपुर के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार एंड कैफे के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड का मामला मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक...

जमशेदपुर में यशोदा हॉस्पिटल का हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम, एडवांस्ड हार्ट केयर और ECMO तकनीक की दी जानकारी

जमशेदपुर : जमशेदपुर में यशोदा हॉस्पिटल, सिकंदराबाद की ओर से आधुनिक हृदय उपचार, मिनिमली इनवेसिव हार्ट सर्जरी और ECMO जैसी जीवनरक्षक तकनीक की जानकारी...

अभिमत

जमशेदपुर पुलिस के लिए सबसे कठिन परीक्षा

बिष्टुपुर बार हिंसा में हिमांशु सिंह की मौत के बाद जमशेदपुर में आक्रोश बढ़ गया है। पुलिस की भूमिका, कानून व्यवस्था और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जमशेदपुर में केके सिंह की याद में रक्त से लिखी सेवा की अमर कहानी

  जयंती पर विशेष: जब जमशेदपुर के 'रक्तवीरों' ने केके बाबू की याद में रच दिया इतिहास; युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना यह महाभियान चंद्रदेव सिंह...

संपादक की पसंद

बोड़ाम में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा नौवीं का छात्र, स्कूल परिसर में दो घंटे तक घायल अवस्था में पड़ा रहा

पटमदा: पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलूदबनी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। आम तोड़ने के दौरान पेड़ से...

राम मंदिर दान विवाद: अयोध्या के संतों ने ट्रस्ट को बताया दोषी

महंत धर्मदास बोले, भगवान करेंगे न्याय मुख्य बिंदु: महंत धर्मदास ने ट्रस्ट पदाधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप करपात्री महाराज बोले, मुख्य दोषी अब भी बचे...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत