August 31, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

नेपाल त्रासदी: रांची के रामप्रसाद घोष लापता, परिजनों ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से लगाई मदद की गुहार

नेपाल त्रासदी: रांची के रामप्रसाद घोष लापता, परिजनों ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से लगाई मदद की गुहार

रांची, 30 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले रामप्रसाद घोष के लापता होने की खबर से उनके परिवार में चिंता का माहौल है। परिजन लगातार उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

रविवार को रामप्रसाद के परिजनों ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई।

रांची के कोकर स्थित हैदर अली रोड नंबर-12 निवासी 41 वर्षीय रामप्रसाद घोष नेपाल के त्रिशूली क्षेत्र में एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के कैंप में काम कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। रामप्रसाद के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार को अब भी उम्मीद है कि वह सुरक्षित होंगे और जल्द भारत लौटेंगे।

रविवार को रामप्रसाद के पिता और परिवार के अन्य सदस्य रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिले। परिजनों ने उनसे रामप्रसाद की तलाश में हरसंभव मदद करने और उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। परिजनों से मुलाकात के दौरान संजय सेठ ने तत्काल संबंधित अधिकारियों और दूतावास से संपर्क किया। उन्होंने रामप्रसाद की स्थिति की जानकारी लेने के साथ उनकी तलाश तेज करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोशल मीडिया पर रामप्रसाद के परिजनों से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नेपाल की भीषण त्रासदी में रांची निवासी रामप्रसाद घोष भी लापता हैं। उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने पूरी स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित प्राधिकारियों से फोन पर बात कर रामप्रसाद की खोजबीन और सकुशल बरामदगी के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा। संजय सेठ ने ईश्वर से रामप्रसाद की सुरक्षित वापसी की कामना भी की।

बताते चलें कि नेपाल में आई इस त्रासदी में अब तक 700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2500 से अधिक लोग लापता हैं। इनमें भारतीय भी हैं।

–आईएएनएस

डीकेएम/डीएससी

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading