Saraikela Crime : रंगदारी नहीं देने पर ज्वेलरी कारोबारी पर चापड़ से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Town Post Live 24×7
LIVE

TOWN POST LIVE 24×7

Breaking News • Jharkhand • Bihar • India

▶ WATCH LIVE
🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS • CLICK ANYWHERE ON THIS BANNER TO WATCH LIVE • 🔴 BREAKING NEWS • WATCH TOWN POST LIVE 24×7 • LIVE COVERAGE • JHARKHAND • BIHAR • INDIA • POLITICS • CRIME • SPORTS • BUSINESS • ENTERTAINMENT • WEATHER • EXCLUSIVE REPORTS •

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक ज्वेलरी व्यवसायी पर रंगदारी की मांग को लेकर जानलेवा हमला किए जाने से सनसनी फैल गई।

हमले में गंभीर रूप से घायल कारोबारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) रेफर किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-14 की एक ज्वेलरी दुकान में मंगलवार को रंगदारी की मांग को लेकर अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया।

विरोध करने पर बदमाशों ने दुकान संचालक एवं ज्वेलरी व्यवसायी प्रेम वर्मा पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी दुकान पर पहुंचे और व्यवसायी से रंगदारी की मांग करने लगे। जब प्रेम वर्मा ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उन पर धारदार चापड़ से हमला कर दिया।

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल व्यवसायी को स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) रेफर कर दिया।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में रंगदारी वसूली का मामला सामने आया है, हालांकि घटना के पीछे अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्या मामले में बिष्टुपुर के थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार एंड कैफे के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड का मामला मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक...

जमशेदपुर में यशोदा हॉस्पिटल का हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम, एडवांस्ड हार्ट केयर और ECMO तकनीक की दी जानकारी

जमशेदपुर : जमशेदपुर में यशोदा हॉस्पिटल, सिकंदराबाद की ओर से आधुनिक हृदय उपचार, मिनिमली इनवेसिव हार्ट सर्जरी और ECMO जैसी जीवनरक्षक तकनीक की जानकारी...

अभिमत

जमशेदपुर पुलिस के लिए सबसे कठिन परीक्षा

बिष्टुपुर बार हिंसा में हिमांशु सिंह की मौत के बाद जमशेदपुर में आक्रोश बढ़ गया है। पुलिस की भूमिका, कानून व्यवस्था और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जमशेदपुर में केके सिंह की याद में रक्त से लिखी सेवा की अमर कहानी

  जयंती पर विशेष: जब जमशेदपुर के 'रक्तवीरों' ने केके बाबू की याद में रच दिया इतिहास; युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना यह महाभियान चंद्रदेव सिंह...

संपादक की पसंद

सरायकेला में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण-2026 अभियान शुरू, घर-घर पहुंचकर बांटे जा रहे एन्यूमरेशन फॉर्म

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)--2026 अभियान का शुभारंभ हुआ। पहले दिन...

डॉ. राजकुमार के इस्तीफे पर गरमाई राजनीति, सरयू राय बोले- 8 जून के पत्र की हो निष्पक्ष जांच

जमशेदुपर : रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार के इस्तीफे और उनके द्वारा स्वास्थ्य मंत्री को भेजे गए 22 बिंदुओं वाले पत्र को लेकर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत