August 29, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गम्हरिया गुरुद्वारा में छबील, चना व शर्बत का हुआ वितरण

गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर गम्हरिया गुरुद्वारा में छबील, चना व शर्बत का हुआ वितरण

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित गुरुद्वारा में सिख धर्म के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ छबील लगाकर लोगों के बीच चना और ठंडा शर्बत का वितरण किया गया।

श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के बलिदान को नमन करते हुए सेवा और मानवता का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने शर्बत ग्रहण कर गुरु साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार चंचल सिंह ने बताया कि गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को सिख समाज में गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह दिन त्याग, बलिदान, सेवा और अटूट आस्था का प्रतीक माना जाता है। इसी परंपरा के तहत भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर मीठे पानी की छबील लगाई जाती है।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने मानवता, सत्य और धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए गुरुद्वारा कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं एवं आम लोगों के बीच चना और शर्बत का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा के प्रधान डॉ. अमरजीत डडवाल, सरदार जस्सा सिंह, इंद्रजीत सिंह सारंग, सरदार भूपेंद्र सिंह सहित सिख समुदाय के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने गुरु अर्जुन देव जी के जीवन, शिक्षाओं और बलिदान को स्मरण करते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

1 Comment

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading