September 2, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

Jamshedpur Hit and Run: जुबली पार्क रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवती गंभीर घायल, चालक फरार

Jamshedpur Hit and Run: जुबली पार्क रोड पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवती गंभीर घायल, चालक फरार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को हिट एंड रन की एक गंभीर घटना सामने आई। तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवती को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई।

सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) की टीम मौके पर पहुंची और उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, युवती की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद आरोपी बिना रुके घटनास्थल से भाग निकला।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इसके साथ ही पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

शहर में लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

बार-बार हो रही दुर्घटनाओं और वाहन मालिकों की मनमानी पर सवाल उठ रहे हैं। न तो ट्रैफिक नियमों का पालन हो रहा है और न प्रशासन सख्ती बरत रहा है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading