September 7, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

जमशेदपुर एक्सएलआरआइ में रिकॉर्ड प्लेसमेंट, औसत पैकेज 31.40 लाख

जमशेदपुर एक्सएलआरआइ में रिकॉर्ड प्लेसमेंट, औसत पैकेज 31.40 लाख

जमशेदपुर। एक्सएलआरआइ, जमशेदपुर और एक्सएलआरआइ दिल्ली-एनसीआर के दो वर्षीय पीजीडीएम (बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट) प्रोग्राम के 2024-26 बैच की फाइनल प्लेसमेंट प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। इस प्लेसमेंट सीजन में 576 छात्रों को कुल 578 जॉब आॅफर्स मिले, जिनमें 576 घरेलू और दो अंतरराष्ट्रीय आॅफर्स शामिल हैं।

प्लेसमेंट प्रक्रिया में कुल 145 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें 25 कंपनियां पहली बार एक्सएलआरआइ के साथ जुड़ीं। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लगभग 42.5 प्रतिशत छात्रों को समर इंटर्नशिप के आधार पर ही प्री-प्लेसमेंट आॅफर्स मिल गए थे। वेतन पैकेज के मामले में भी इस वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। पूरे बैच का औसत वेतन 31.40 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, जबकि मीडियन वेतन 29 लाख रुपये दर्ज किया गया।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading