जमशेदपुर में एक बिजली अधिकारी ने शराब की बोतल सिर पर रखकर लगाया ठुमका!


जमशेदपुर। सिर पर शराब की बोतल रखकर नाच रहे एक बिजली अधिकारी का वीडियो मंगलवार को चर्चाओं में रहा। पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने इसे एक्स पर टैग कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कार्रवाई की मांग की है।

इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति सिर पर शराब की बोतल रखकर नाचते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में तालियों की गूंज के बीच अधिकारी ठुमका लगाते दिख रहे हैं।

बताया जाता है कि यह कुछ दिन पहले का वीडियो है और जमशेदपुर में लिया गया है। संबंधित बिजली अधिकारी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। इस पूरे मामले पर पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिमी से विधायक सरयू राय ने सख्त प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग कर लिखा कि ऐसे अधिकारी को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई आवश्यक है। सरयू राय ने कहा कि यह निजी मामला नहीं, बल्कि निर्लज्जता का सार्वजनिक प्रदर्शन है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता, नाजायज कमाई और राजनीतिक संरक्षण के मेल से ही इस तरह की निंदनीय हरकत संभव हो पाती है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आलोक दुबे ने वीडियो को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होने राज्य सरकार से बिना देर किए निलंबित किए जाने की मांग की हैं।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में अधिकारियों का एक मर्यादित आचरण होता है, जिसे बाकी लोगो अनुकरण करते है। अधिकारी के खिलाफ कानून संम्मत विभागीय कार्रवाई की जाए। आजसू मीडिया प्रभारी परवाज खान ने कहा कि एक तरफ अधिकारी का झूमना लाजिमी हैं। सरकार शराब के प्रचलन को बढ़ावा दे रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा: सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं...

झारखंड : खूंटी में गैरेज संचालक को घर से अगवा कर पत्थर से कूचकर मार डाला

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल गैरेज संचालक राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री (44) की अपहरण...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘पहले वोट चोरी, अब बिना चुनाव सीट चोरी’, मीनाक्षी नटराजन मामले पर दिल्ली में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रदर्शन...

कल्याण बनर्जी को टीएमसी नहीं, टीएमसी को ‘कल्याण’ की जरूरत है : रिजू दत्ता

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से निलंबित नेता रिजू दत्ता ने पार्टी के अंदर हालिया विवादों को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत