सेल की बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था के खिलाफ खदानों में श्रमिकों ने किया जोरदार विरोध, हजारों श्रमिकों ने नहीं दर्ज की हाजिरी, कामकाज प्रभावित

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा, किरीबुरू, मेघाहातुबुरु और चिड़िया लौह अयस्क खदान क्षेत्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर सेल प्रबंधन और श्रमिकों के बीच टकराव गहरा गया है।

सोमवार को हजारों कर्मचारियों ने बायोमेट्रिक हाजिरी दर्ज करने से इनकार कर दिया, जिससे खनन, लोडिंग और परिवहन कार्य प्रभावित हो गए। यूनियनों ने इसे एकतरफा फैसला बताते हुए पुरानी हाजिरी व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

श्रमिकों का आरोप है कि जब वे पूर्व व्यवस्था के तहत टाइम ऑफिस में पंचिंग कार्ड से उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे तो वहां न तो पंचिंग कार्ड उपलब्ध थे, न रजिस्टर और न ही कोई टाइम कीपर मौजूद था। उनका कहना है कि बिना पूर्व सहमति और स्पष्ट सूचना के पुरानी व्यवस्था को अचानक समाप्त कर दिया गया, जिससे वे नियमित रूप से हाजिरी दर्ज नहीं कर सके।

विरोध के दौरान कई खदान क्षेत्रों में कर्मचारी मोटर गैरेज और टाइम ऑफिस के बाहर एकत्रित हुए तथा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ स्थानों पर टायर जलाकर प्रदर्शन भी किया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को उन पर एकतरफा तरीके से थोपा जा रहा है।

विवाद उस समय और बढ़ गया जब किरीबुरू खदान में 14 जून की रात्रि पाली में कार्यरत श्रमिक ड्यूटी समाप्त होने के बाद कार्ड आउट करने पहुंचे, लेकिन वहां से पंचिंग कार्ड पहले ही हटा दिए गए थे।

श्रमिकों का कहना है कि इस वजह से उन्हें घंटों टाइम ऑफिस के बाहर इंतजार करना पड़ा। मजदूर नेता राजेंद्र सिंधिया ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को बायोमेट्रिक प्रणाली अपनाने के लिए मजबूर करने की नीयत से पंचिंग कार्ड हटाए गए हैं।

गुवा के वरिष्ठ मजदूर नेता रामा पाण्डे ने कहा कि इस मुद्दे पर सभी यूनियनें और श्रमिक एकजुट हैं। उनके अनुसार बायोमेट्रिक उपस्थिति का मामला फिलहाल मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), भारत सरकार के समक्ष विचाराधीन है।

ऐसे में अंतिम निर्णय आने तक प्रबंधन को पुरानी हाजिरी व्यवस्था जारी रखनी चाहिए। मेघाहातुबुरु खदान क्षेत्र में भी सुबह से तनावपूर्ण माहौल बना रहा तथा ड्यूटी बसों के संचालन पर भी असर देखा गया।

यूनियनों का कहना है कि वे सिद्धांत रूप से बायोमेट्रिक प्रणाली के विरोध में नहीं हैं, लेकिन फेस रीडिंग आधारित नई व्यवस्था लागू करने से पहले कर्मचारियों के अवकाश, सेवा शर्तों और अन्य सुविधाओं की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट लिखित आश्वासन दिया जाना चाहिए।

उनका आरोप है कि लगभग छह महीने पहले प्रबंधन से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट लिखित आदेश या आश्वासन जारी नहीं किया गया है।

चार प्रमुख लौह अयस्क खदानों में कामकाज प्रभावित होने से सेल प्रबंधन को प्रतिदिन करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल प्रबंधन जहां बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने पर अडिग है, वहीं श्रमिक और यूनियनें पुरानी उपस्थिति प्रणाली बहाल करने की मांग पर कायम हैं। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो यह विवाद बड़े औद्योगिक आंदोलन का रूप ले सकता है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

बिरसानगर पीएम आवास लाभुकों ने सरयू राय को किया सम्मानित, 19 जून को फ्लैट की चाबी मिलने पर जताया आभार

जमशेदपुर : बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन कर उनके संघर्ष और सहयोग...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

Jharkhand Polytechnic Exam 2026: झारखंड में पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा अब 12 जुलाई को, अब 22 जून तक भर सकेंगे आवेदन

रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 की नई तिथि घोषित कर दी है। संशोधित कार्यक्रम...

विलय का कोई प्रस्ताव न भेजा गया और न ही प्राप्त हुआ: सुप्रिया सुले

नागपुर, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तीव्र राजनीतिक गहमागहमी के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भारतीय राष्ट्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत