पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘मोस्ट इंस्पायरिंग पर्सनालिटी ऑफ ईस्टर्न इंडिया अवॉर्ड 2025-26’ से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम अलबेला इवेंट एंड मार्केटिंग द्वारा आयोजित किया गया था।

सन्नी सिंह को यह सम्मान समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सन्नी सिंह ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता, युवाओं और उन सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं की है, जो समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी वे जनहित के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जारी रखेंगे।

सन्नी सिंह की इस उपलब्धि से गम्हरिया सहित पूरे जिले में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में विपक्षविहीन व्यवस्था स्थापित करने की कोशिश कर रही भाजपा: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी...

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

छात्रों के लिए तैयार होगा प्लान बी, सिविल सेवा के साथ हम वैकल्पिक करियर भी सिखाएंगे : अवध ओझा

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। शिक्षा और समसामयिक मुद्दों पर शिक्षाविद् अवध ओझा ने कहा कि अब नए एकेडमिक मॉडल का विस्तार हो रहा...

झारखंड के कोडरमा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध : 6 वर्षीय पोते की हत्या पर दादी को आजीवन कारावास

25 हजार रुपये जुर्माना नहीं भरने पर उसे तीन महीने का अतिरिक्त कारावास कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले की एक अदालत ने पारिवारिक रंजिश...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत