दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट चलाने वाले साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की साउथ डिस्ट्रिक्ट साइबर पुलिस स्टेशन ने एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी ऑनलाइन हेलीकॉप्टर और ट्रैवल बुकिंग वेबसाइटों के जरिए देशभर में लोगों से ठगी कर रहा था।

मामले की शुरुआत उस शिकायत से हुई जिसमें पीड़ित से 20,328 रुपए की ठगी की गई थी। आरोपियों ने फर्जी वेबसाइटें बनाकर उन्हें सरकारी या अधिकृत ट्रैवल पोर्टल जैसा दिखाया और लोगों को यात्रा बुकिंग का झांसा देकर पैसे ऐंठे। इस आधार पर साइबर थाना, साउथ जिला में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने बैंक ट्रांजैक्शन, डिजिटल पेमेंट चैनल, डोमेन रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड, ईमेल अकाउंट, आईपी लॉग और होस्टिंग सर्विस से प्राप्त तकनीकी डेटा का विश्लेषण किया। तकनीकी जांच और सर्विलांस के जरिए पुलिस ने बिहार के नालंदा से ओमप्रकाश कुमार और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह का एक और प्रमुख सदस्य श्रेयांश तिवारी उर्फ शिवम है, जो फर्जी वेबसाइटों को विकसित और संचालित करता था, जिसे बाद में ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पेड विज्ञापन चलाकर लोगों को इन फर्जी वेबसाइटों तक पहुंचाते थे और बुकिंग के नाम पर पैसे वसूलते थे, जिसके बाद रिफंड या अतिरिक्त शुल्क के नाम पर और रकम ली जाती थी।

पुलिस के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क म्यूल बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों के जरिए पैसे को आगे ट्रांसफर करता था। इस गिरोह से जुड़ी लगभग 30 शिकायतों का पता चला है, जिनमें करीब 10 लाख रुपए की साइबर ठगी शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 1 आईपैड, कई एटीएमडेबिट कार्ड और महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं, साथ ही 20,328 रुपए की राशि बैंक खाते में फ्रीज कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा करती है और मामले की आगे की जांच जारी है।

एएमटीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पटना: लालू यादव के 79वें जन्मदिन पर ढोल-नगाड़े के साथ आवास पर पहुंचे कार्यकर्ता, काटा गया केक

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। 11 जून को राजद के मुखिया और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है। उन्हें देश के...

सोनारी बगलामुखी धाम में 48 घंटे की अखंड धूनी तपस्या शुरू, विश्व कल्याण के लिए हो रही विशेष साधना

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित दो मुहानी संगम तट पर अवस्थित श्री पंच दशनाम जूना किन्नर अखाड़ा (झारखंड) के महामाई बगलामुखी धाम में...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

अग्रे और मालवन एएसडब्ल्यू शैलो वॉटर क्राफ्ट जल्द होंगे नौसेना में शामिल, पाकिस्तानी हांगोर पनडुब्बियों का शिकार करने की तैयारी पूरी

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। भले ही पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति कमजोर हो, लेकिन रक्षा खरीद के लिए उसके पास संसाधनों की कमी शायद...

जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर 106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स ने किया पौधरोपण

जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 106वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), सुंदरनगर परिसर में पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत