जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर 106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स ने किया पौधरोपण

जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 106वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), सुंदरनगर परिसर में पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व 106 वाहिनी के कमांडेंट राजीव कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण आज की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है तो प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

कमांडेंट राजीव कुमार ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को संरक्षित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जवानों और अधिकारियों से प्रकृति के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने तथा समाज में पर्यावरण जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने इन पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

106वाहिनी आरएएफ द्वारा आयोजित यह पौधरोपण कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला रहा, बल्कि समाज को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम का समापन प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी सच्चिदानंद मिश्र, कौशल साधन गिरि सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं जवान भी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हरित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प दोहराया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

असम के जोरहाट में लैंडिंग के बाद वायुसेना के विमान में लगी आग

गुवाहाटी, 13 जून (आईएएनएस)। असम के जोरहाट में शनिवार को लैंडिंग के बाद भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट में आग लग...

वैश्विक संकट के बीच भारत की विकास यात्रा पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम: जेपी दलाल

भिवानी, 13 जून (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 जून को लुहारी क्षेत्र के...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड के कोडरमा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध : 6 वर्षीय पोते की हत्या पर दादी को आजीवन कारावास

25 हजार रुपये जुर्माना नहीं भरने पर उसे तीन महीने का अतिरिक्त कारावास कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले की एक अदालत ने पारिवारिक रंजिश...

सरकार सुरक्षा और आवास की बात करके लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है: तेजस्वी यादव

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में हाल ही में...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत