कटिहार में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल; 15 की हालत गंभीर

कटिहार : कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र में अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवादा से पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस जुराबगंज के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 25 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सभी गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बस में 60 से 70 मजदूर सवार थे, जो नवादा जिले के एक ईंट-भट्ठे में काम करने के बाद अपने घर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार लौट रहे थे। इसी दौरान जुराबगंज के पास अचानक एक कार बस के सामने आ गई। कार को बचाने के प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क पर पलट गई।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि कुल 25 घायलों का उपचार किया गया। इनमें 10 लोगों की स्थिति सामान्य थी, जबकि 15 गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए पूर्णिया हायर सेंटर भेज दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी, सुमित रॉय की तलाश तेज

कोलकाता, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर की एक टीम ने शनिवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पर...

हिमाचल: स्वच्छता अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा, चौड़ा मैदान में अंबेडकर प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने शनिवार सुबह अपने शिमला दौरे के दौरान चौड़ा...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

ग्रामीण विकास को बढ़ावा : केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए 95,692 करोड़ रुपए, 1 जुलाई से नई व्यवस्था लागू

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत के विकास, रोजगार सृजन और श्रमिकों की सुरक्षा को नई गति देने के लिए...

गोपालगंज : दहेज के लिए नवविवाहिता की ‘हत्या’, शादी के दो माह बाद संदिग्ध मौत

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी के महज कुछ दिनों बाद...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत