गणेश दामोदर सावरकर की जयंती पर नितिन गडकरी समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजिल

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। प्रसिद्ध क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर के बड़े भाई गणेश दामोदर सावरकर (बाबा सावरकर) की जयंती पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई भाजपा नेता ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “वीर सावरकर के बड़े भाई क्रांतिकारी गणेश दामोदर सावरकर (बाबाराव सावरकर) की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं नमन।”

महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने एक्स पर लिखा, “स्वातंत्र्यवीर सावरकर के ज्येष्ठ भ्राता, महान स्वतंत्रता सेनानी गणेश दामोदर (बाबाराव) सावरकर को उनकी जयंती पर विनम्र अभिवादन। उन्होंने ‘अभिनव भारत’ संगठन की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा इस संगठन के माध्यम से तत्कालीन जनमानस में स्वतंत्रता की चेतना और क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित की। अंडमान की सेल्युलर जेल में काला पानी की सजा भुगतते हुए उन्होंने असहनीय यातनाएं सहीं, लेकिन राष्ट्रसेवा के अपने संकल्प से कभी विचलित नहीं हुए। उन्होंने विपुल लेखन के माध्यम से मराठी साहित्य को भी समृद्ध किया। उनका त्याग, संघर्ष, विचार और व्यक्तित्व सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राष्ट्रभक्त एवं क्रांतिकारी विचारक गणेश दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग, संघर्ष और समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।”

बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी, महान क्रांतिकारी एवं हिन्दू महासभा के सह-संस्थापके श्री गणेश दामादर सावरकर जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन।”

गौरतलब है कि गणेश दामोदर सावरकर का जन्म 13 जून 1879 में महाराष्ट्र राज्य के नासिक नगर के निकट भागपुर नामक स्थान में हुआ था। नासिक में ही उनकी शिक्षा हुई। आरंभ में उनकी रुचि धर्म, योग, जप, तप आदि विषयों की ओर थी। 1897 में प्लेग आफीसर रेंड के अत्याचारों से क्रुद्ध चापेकर बंधुओं ने उसकी हत्या की और उससे पूरे महाराष्ट्र में हलचल मच गई तो गणेश पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। एक बार तो वे सन्न्यास लेने की सोचने लगे थे, लेकिन प्लेग में पिता की मृत्यु हो जाने से छोटे भाईयों की शिक्षा-दीक्षा आदि का दायित्व आ जाने से उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी।

ओपीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ममता के खिलाफ एफआईआर पर भाजपा नेता बोले- “टीएमसी ने 15 साल किया पाप, करना होगा गलत काम का प्रायश्चित’

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में एफआईआर पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय...

ओमान के पास भारतीय क्रू वाले शिप ‘लियाकी फ्रीडम’ पर हमले की खबर फर्जी, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले शिप 'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबरों को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

2029 के चुनाव की तैयारी में अभी से जुटें भाजपा कार्यकर्ता, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करेंः नितिन नवीन

रांची, 7 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड भाजपा के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को वर्ष 2029 के...

सीएम हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट से बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डिस्चार्ज पिटिशन खारिज

रांची, 8 जून (आईएएनएस)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के बड़गाईं क्षेत्र की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत