धनबाद दौरे में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया स्वच्छता संदेश का प्रसार, कांग्रेस पर भी बोला हमला

धनबाद : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के 12 बेमिसाल वर्ष पूरे किए हैं। “नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल” केवल एक नारा नहीं, बल्कि देशवासियों के विश्वास और सरकार की उपलब्धियों का प्रमाण है।

धनबाद दौरे पर पहुंची केंद्रीय मंत्री ले राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें यह समझ नहीं है कि कब, कहां और क्या बोलना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिकायतें विदेशी धरती पर नहीं की जातीं। यदि उन्हें इसकी समझ होती तो एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अर्धनग्न प्रदर्शन नहीं करवाते। उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है, लेकिन राहुल गांधी को यह दिखाई नहीं देता।

अपने प्रवास के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने महावीर मंदिर और काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया और स्वच्छता अभियान के तहत स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। केंद्रीय मंत्री के इस दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

ममता के खिलाफ एफआईआर पर भाजपा नेता बोले- “टीएमसी ने 15 साल किया पाप, करना होगा गलत काम का प्रायश्चित’

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में एफआईआर पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय...

ओमान के पास भारतीय क्रू वाले शिप ‘लियाकी फ्रीडम’ पर हमले की खबर फर्जी, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले शिप 'लियाकी फ्रीडम' पर हमले की खबरों को...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बंगाल के पूर्व पर्यटन मंत्री और उनकी पत्नी पर करोड़ों की ठगी का आरोप, शिकायतकर्ता बोले- जांच की जाए

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन और उनकी पत्नी के खिलाफ वित्तीय घोटाले की शिकायत की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत