डुमरिया में करैत सांप का कहर : दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों को गंभीर अवस्था में डुमरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। घटना के बाद प्रभावित गांवों में शोक की लहर है।

पहली घटना डुमरिया प्रखंड के बहादुरपुर गांव की है। यहां 18 वर्षीय सौरवी सरदार अपने घर में जमीन पर सो रही थी। इसी दौरान एक जहरीले करैत सांप ने उसके गले और बाएं हाथ की उंगली में डंस लिया। दो स्थानों पर सांप के काटने से जहर तेजी से शरीर में फैल गया।

परिजन तत्काल उसे डुमरिया सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का फैसला किया और शव को सीधे गांव ले गए।

दूसरी घटना बेसारपहाड़ी गांव में हुई। यहां 28 वर्षीय मिनी महाकुड अपने घर में जमीन पर सो रही थी, तभी करैत सांप ने उसके बाएं हाथ में डंस लिया। परिजन उसे डुमरिया सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमजीएम अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

घटना के बाद परिजनों ने सांप को पकड़कर एक बोतल में बंद कर लिया और महिला के साथ अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार, करैत सांप का जहर शरीर में तेजी से फैलता है, जिसके कारण समय पर उपचार मिलने के बावजूद कई बार मरीज की जान बचाना मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी और बरसात के मौसम में सांप काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। विशेषकर जमीन पर सोने वाले लोगों में इसका खतरा अधिक रहता है। पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे कोल्हान क्षेत्र में करैत सांप बड़ी संख्या में पाए जाते हैं और हर वर्ष इनके डंसने से कई लोगों की मौत होने की घटनाएं सामने आती हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: सीआरपीएफ और पुलिस ने नक्सल प्रभावित गया में हथियार बरामद किए

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। लुतुआ...

'पुनीत जीवन' के रक्तदान शिविर में 4 घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह

विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 'पुनीत जीवन' द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में चार घंटे में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर से ब्लड सेंटर को बड़ी राहत मिली।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

स्वतंत्रता सेनानी ‘देशबंधु’ चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात वकील, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी नेता 'देशबंधु' चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय...

झारखंड के कोडरमा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध : 6 वर्षीय पोते की हत्या पर दादी को आजीवन कारावास

25 हजार रुपये जुर्माना नहीं भरने पर उसे तीन महीने का अतिरिक्त कारावास कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले की एक अदालत ने पारिवारिक रंजिश...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत