September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

झारखंड के गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंक दिया शव

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कासीर जामटोली गांव के पास जंगल से मंगलवार को एक 7 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया। शव पर चोट और जख्म के कई निशान के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना है। मृतक की पहचान कासीर जामटोली निवासी हेमंत कुमार सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, सोमवार को नवीन घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसके माता-पिता खेत में काम करने गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर नवीन नहीं मिला। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार को गांव के समीप जंगल में बच्चे का शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में बच्चे के शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान मिले हैं। उसके सिर, गर्दन, कमर और हाथ पर गहरे जख्म पाए गए हैं। पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव को पहचान छिपाने या साक्ष्य मिटाने की नीयत से जंगल में फेंका गया है। परिजनों ने इस बाबत रायडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कांड संख्या 242026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 238 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। बच्चे की हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद कासीर जामटोली और आसपास के गांवों में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एसएनसीपीएम

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading