September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

झारखंड : खूंटी में गैरेज संचालक को घर से अगवा कर पत्थर से कूचकर मार डाला

झारखंड : खूंटी में गैरेज संचालक को घर से अगवा कर पत्थर से कूचकर मार डाला

खूंटी, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल गैरेज संचालक राधेश्याम साहू उर्फ राधे मिस्त्री (44) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार को तांबा-केनबाकी मार्ग स्थित तांबा जंगल से उनका शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, राधेश्याम साहू रनिया में किराये के मकान में रहते थे और गैरेज का संचालन करते थे। परिजनों के मुताबिक, रविवार देर रात तीन बजे बोलेरो से पहुंचे चार-पांच अज्ञात लोग जबरन उनके घर में घुसे और उन्हें अपने साथ ले गए। जाते समय आरोपी उनकी स्कूटी भी ले गए। राधेश्याम की पत्नी ने घटना के तुरंत बाद रनिया थाना पहुंचकर पति के अपहरण की लिखित सूचना दी और उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

इसी बीच सोमवार को तांबा-केनबाकी पथ से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी पर पड़ी। पास जाकर देखने पर स्कूटी के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान राधेश्याम साहू के रूप में की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने उनकी हत्या बेहद बेरहमी से की। शव की पहचान छिपाने और घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से सिर पर भारी पत्थर से कई वार किए गए थे, जिससे चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इसके बाद शव के ऊपर उनकी स्कूटी पलटकर रख दी गई थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। मामले में अपहरण और हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसएनसीपीएम

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading