बिजली दर बढ़ने पर श्याम बिहारी जायसवाल बोले, इसके पीछे सरकार की व्यक्तिगत मंशा नहीं

रायपुर, 16 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिजली दर में मात्र 36 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हुई है, जिसके पीछे सरकार की कोई व्यक्तिगत मंशा नहीं है।

जायसवाल ने कहा, “वैश्विक स्थिति को देखते हुए हर जगह आर्थिक अस्थिरता का माहौल है। महंगाई बढ़ी है। विद्युत विभाग लागत और उत्पादन के आधार पर दरों का निर्धारण करता है। समय-समय पर दरें घटती-बढ़ती रहती हैं। यह सरकार का कोई व्यक्तिगत लाभ नहीं है।”

मंत्री ने स्पष्ट किया कि बिजली दरों का मूल्यांकन विद्युत नियामक आयोग द्वारा किया जाता है। सरकार जितनी भी योजनाएं चला रही है, उनके लिए उसके पास पर्याप्त धन उपलब्ध है। उन्होंने डीजल और पेट्रोल की दर निर्धारण की तुलना भी की, जो नियामक आयोग द्वारा ही तय होती है।

श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष बहुत हाथ-पैर मार रहा है, लेकिन उसे कोई ठोस मुद्दा नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, “कांग्रेस माहौल खराब करने और नकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।”

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में उपभोक्ताओं पर भारी-भरकम बिजली बिल थोपे जाते थे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस खुद भ्रमित है। उनके संगठन और अलग-अलग नेताओं के बयान एक-दूसरे से अलग होते हैं।

जायसवाल ने जोर देकर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सभी कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी अड़चन के चला रही है। बिजली दरों में हुई मामूली बढ़ोतरी वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और उत्पादन लागत को ध्यान में रखकर की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने नए शिक्षा सत्र की शुरुआत पर नवप्रवेशी बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसी मणि है जो धीरे-धीरे चमकती है और जीवन को उज्ज्वल बनाती है।

एससीएचवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

केंद्र ने पीएमईजीपी योजना के तहत 22,259 नई इकाइयों को जारी की 504 करोड़ रुपए की सब्सिडी

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत कार्यरत खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रधानमंत्री...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया...

परसुडीह में टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की हाईवा की चपेट में आकर मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की

जमशेदपुर: शहर में सड़क हादसों में मौत का दौर जारी है। रविवार भुइयांडीह बस स्टैंड के गेट नंबर 5 के समीप सड़क पार कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत