सभी जनता के मत से जीते हैं, सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है: दिलीप घोष

न्यू टाउन, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने रेड रोड नमाज और सयानी घोष समेत कई मामलों पर प्रतिक्रिया दी है।

टीएमसी की ओर से सांसदों को लेकर की गई टिप्पणियों पर दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि टीएमसी का कोई वोट नहीं है। अगर टीएमसी का वोट होता तो ये दुर्दशा नहीं होता। सभी जनता के मत से जीते हैं। सयानी घोष को स्वतंत्र होने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले 107 वर्षों कर रेड रोड पर नमाज पढ़ा गया, लेकिन इसको लेकर किसी ने सवाल किया था कि इतना बड़ा ग्राउंड होते हुए भी यहां नमाज क्यों पढ़ा जा रहा है? इतनी सारी मस्जिद होते हुए भी क्यों रेड रोड पर नमाज पढ़ा जाता था? उन्होंने कहा कि 21 जून को प्रधानमंत्री आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम ऐसी जगह होना चाहिए, जहां लोगों का आवागमन कम रहता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम दूसरी जगह होता तो सुरक्षा के लिहाज से आसपास के रास्ते वैसे ही बंद कर दिए जाते हैं। अच्छा है कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम वहां हो रहा है, जहां की जनसंख्या कम है। मौलाना के आरोप पर दिलीप घोष ने कहा कि इससे पहले उनकी ओर से कभी नहीं सोचा गया कि हिंदुओं को पूजा नहीं करने दिया जाता। जो हो रहा वो लोगों के हित में हो रहा है। उन लोगों को कानून के अनुसार रहने की आदत डालनी चाहिए।

दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी की कई महिला सांसदों की ओर से कल्याण बनर्जी के खिलाफ बार-बार शिकायत की गई है। मेरा मानना है कि सब जगह परिवर्तन हो रहा है। अब कार्रवाई की जाएगी।

ईडी की ओर से अभिषेक बनर्जी से 11 घंटे की पूछताछ पर दिलीप घोष ने कहा कि अब 11-12 घंटे पूछताछ की जाएगी। इससे पहले भी पूछताछ की गई है। कई शिकायतें हैं और कई जगह उनका नाम आता है, इसलिए अब कार्रवाई शुरू की गई है। अब देखना होगा कि यह कार्रवाई कहां तक जाती है।

एसडीडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

झारखंडः हजारीबाग में कोल माइनिंग कंपनी के परियोजना कार्यालय में हमला कर मचाई तोड़फोड़, इलाके में तनाव

हजारीबाग, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले में एनटीपीसी की बादम कोल खनन परियोजना के लिए काम करने वाली बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

नीस, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी से मिलने के लिए फ्रांस में रह रहे भारतीय...

झारखंड के पाकुड़ में बारातियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, कई घायल

रांची, 10 जून (आईएएनएस)। झारखंड के पाकुड़ जिले में बुधवार को बारातियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो लोगों की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत