September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

आम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है पीएम मोदी का जीवन: तमिलिसै सौंदरराजन

आम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है पीएम मोदी का जीवन: तमिलिसै सौंदरराजन

चेन्नई, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए हैं, जिसकी भाजपा नेता तमिलिसै सौंदरराजन ने तारीफ की और इसे आम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा में ऐसा नहीं होता है कि आपका संबंध अगर एक किसी संभ्रांत परिवार से जुड़ा हुआ है, तो आप राजनीतिक बुलंदियों को छूएंगे ही। यह भाजपा है, यहां पर हर व्यक्ति को अपना सफर शून्य से शुरू करना होता है।

तमिलिसै सौंदरराजन ने कहा कि हम सभी देख सकते हैं कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी ने एक आम कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक सफर का आगाज किया और इस मुकाम पर पहुंचे हैं। यकीनन उनका सफर पार्टी के हर उस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है, जो जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत है। यह हम सभी लोगों के लिए खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहे। अगर उनके मुख्यमंत्रित्व कार्य को भी जोड़ दिया जाए, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके पास राजनीति का एक विशाल अनुभव है, जिसका फायदा निश्चित तौर पर आगामी पीढ़ियों को मिल सकता है।

इसके अलावा, उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया, जिसका सीधा फायदा आज की तारीख में तमिलनाडु की जनता को मिल पा रहा है। तमिलिसै सौंदरराजन ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि आज की तारीख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के बेटे के रूप में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान ऐसी योजनाओं की शुरुआत की है, जिसका सीधा फायदा तमिलनाडु की जनता को मिल पा रहा है। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और जन औषधि योजनाओं की शुरुआत करके प्रदेश की जनता के सर्वांगीण विकास का काम किया है। प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में यह सुनिश्चित किया है कि किसी के भी हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।

तमिलिसै सौंदरराजन ने कहा कि मैं खुद एक डॉक्टर हूं, मुझे पता है कि पहले कैसे लोगों को उपचार कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन, आज जिस तरह से आयुष्मान और जन औषधि योजनाओं की शुरुआत की गई है, उसका सीधा फायदा आम लोगों को मिल पा रहा है। यहां तक की पहले स्थिति ऐसी थी कि अमीर लोगों को भी अस्पताल का बिल चुकाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन प्रधानमंत्री ऐसी योजनाओं और व्यवस्थाओं की शुरुआत की, जिससे आम लोगों को सीधा फायदा पहुंच सके और किसी को कोई दिक्कत नहीं हो।

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में किस तरह से बुनियादी और ढांचागत विकास पर जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने राज्य में कई एयरपोट की शुरुआत करके कनेक्टिविटी को बढ़ाने का काम किया, ताकि आगामी दिनों में विकास गति तेज हो सके। खासकर, दक्षिण तमिलनाडु में भी एयरपोर्ट की शुरुआत की गई है। इससे यहां के लोगों को फायदा पहुंच रहा है। राज्य में वंदे भारत की भी शुरुआत की गई। 11 मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया है, ताकि यहां के लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो। आज की तारीख में तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। लोगों को बड़े पैमाने पर फायदा पहुंच रहा है। साथ ही राज्य की गरिमा को बढ़ाते हुए सेंगोल को संसद भवन में स्थापित किया गया। निसंदेह यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।

भाजपा नेता ने कहा कि यह प्रधानमंत्री के पहल का ही नतीजा है कि नारी शक्ति पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यह उनकी पहल का ही नतीजा है कि आज की तारीख में बड़ी संख्या में महिला सांसद संसद पहुंच रहे हैं। सेना में भर्ती हो रहे हैं।

इसके अलावा, उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जोसेफ विजय को इतने दिन सीएम की कमान संभाले हो चुके हैं। लेकिन, यह अफसोस की बात है कि अब तक महिआओं पर हो रहे अत्याचार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

वहीं, बिजली कटौती को लेकर भी सीएम को घेरा। उन्होंने कहा कि कल सीएम का एक जगह पर कार्यक्रम था, जहां पर बिजली चली गई। इसके बाद एलईडी की मदद से कार्यक्रम का संचालन किया गया। ऐसी स्थिति में इस बात को खारिज नहीं कर सकती है कि राज्य में बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है और लोगों को इससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में सरकार को इस पर ध्यान देना होगा।

एसएचकेवीसी

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading