September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

हजारीबाग : फंदे से लटका मिला सेना के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग : फंदे से लटका मिला सेना के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

हजारीबाग, 11 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग शहर के पास स्थित छड़वा डैम के जंगल में शुक्रवार सुबह सेना के एक जवान का फांसी के फंदे से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हजारीबाग निवासी धनंजय कुमार (पिता- राजकुमार महतो) के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने शुक्रवार सुबह जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ आसपास के इलाके की भी जांच की और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जवान ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव लटकाया गया है, यह साफ नहीं हो पाया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट या अन्य महत्वपूर्ण सुराग मिला है या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

धनंजय के सेना में जवान होने की जानकारी सामने आने के बाद मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और परिजनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। घटना की सूचना मिलते ही धनंजय के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। युवक की मौत की खबर से आसपास के लोगों में भी शोक का माहौल है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि धनंजय डैम के जंगल में कब और किन परिस्थितियों में पहुंचा था। उसके हाल के दिनों की गतिविधियों, परिवार और परिचितों से संपर्क तथा अन्य परिस्थितियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

–आईएएनएस

एसएनसी/वीकेयू

  • IANS is a prominent private Indian news agency. It provides news services to media organizations.

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading