August 30, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
भारत

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

नीस, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी से मिलने के लिए फ्रांस में रह रहे भारतीय काफी उत्साहित हैं। पीएम मोदी फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन करेंगे। फ्रांस में रह रहे भारतीयों ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर वो काफी उत्साहित हैं।

नीस में काम करने वाले भारतीय नागरिक सुदीप बेरा ने कहा, “हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैं भारत से हूं। कल तक मैं प्रधानमंत्री को टीवी में देख रहा था, लेकिन अभी हमें सामने से देखने का मौका मिल रहा है। उन्हें नजदीक से देखने के लिए बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैं कोलकाता से हूं। इस बार चुनाव से पहले जब पीएम मोदी कोलकाता गए तो मैं नीस में था, इसलिए उनसे मिलने का मौका नहीं मिला, लेकिन अब मैं उनसे मिलूंगा।”

एक अन्य नागरिक ने कहा कि काफी अच्छा लग रहा है कि पीएम मोदी यहां आ रहे हैं। वो भाषण भी देंगे। हम भारतीय लोग उन्हें देखेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी की बातचीत होगी। यह बहुत अच्छा है। यहां भारत के लोग काफी उत्साहित हैं।

नीस में भारत के शेफ शुभम गोसाई ने कहा, “हम बहुत खुश हैं। प्रधानमंत्री के आने से हमारे विदेशों में जो ताल्लुकात हैं, वो बहुत अच्छे हैं। उन्हीं की वजह से हमें बहुत सम्मान मिलता है। हर जगह हमारे भारतीय लोग काम करते हैं। अच्छा सम्मान मिलता है। जब से मोदी जी आए हैं, भारत की छवि काफी अच्छी है। आज के समय में हर कोई भारत के बारे में जानता है। यहां के लोग हमसे बात करते हैं। वो हमसे पूछते हैं कि तुम्हारे पीएम कैसे हैं। पहनावा से लेकर खानपान तक हर चीज पर बात होती है।”

मनीष नाम के भारतीय नागरिक ने कहा, “पीएम मोदी यहां आ रहे हैं तो हमें बहुत अच्छा लग रहा है। रेस्तरां के अंदर जो भी काम कर रहे हैं, वे पीएम मोदी की एक झलक देखना चाहते हैं। पीएम मोदी के आने के बाद भारतीयों के लिए यहां अवसर बढ़ेंगे।”

केकेडीएससी

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading