मानगो में कोलकाता ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, छत की टीन काटकर घुसे चोर; 4 किलो चांदी और नकदी ले उड़े

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार टैंक रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकान की छत की टीन काटकर अंदर घुसे और करीब 4 किलो चांदी के जेवरात समेत नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

जानकारी के अनुसार, मानगो बाजार टैंक रोड स्थित कोलकाता ज्वेलर्स में रविवार तड़के चोरी की घटना हुई। दुकान संचालक जितेंद्र कुमार रविवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर चोरी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद उन्होंने तत्काल मानगो थाना पुलिस को सूचना दी।

दुकान संचालक ने बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर अपने घर गए थे। रविवार सुबह दुकान पहुंचने पर देखा कि चोर छत पर लगे टीन शेड की दो परतों को काटकर दुकान के भीतर दाखिल हुए थे।

चोर दुकान में रखे करीब 4 किलो चांदी के जेवरात और कैश बॉक्स में रखे लगभग 8 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी को तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो सके। तिजोरी सुरक्षित रहने के कारण उसमें रखे सोने के जेवरात चोरी होने से बच गए। इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मईयां सम्मान योजना : अप्रैल की राशि जल्द पहुंचेगी 2.86 लाख पूर्वी सिंहभूम के लाभुकों के खातों में

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की करीब 2.86 लाख महिला लाभुकों को मईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल माह की सहायता राशि जल्द मिलने...

झारखंड: गिरिडीह में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार को युवक का शव किराए के मकान में फंदे से लटका हुआ मिलने से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दिल्ली पुलिस ने किया ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़, यूक्रेन से जुड़े नेटवर्क का भारतीय हैंडलर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने एक बड़े ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया...

यह कोई गठबंधन नहीं, ‘ठगबंधन’ है, कई दलों का जनाधार अब सिर्फ कागजों पर: गिरिराज सिंह

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। इंडिया गठबंधन की बैठक और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी दलों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत