August 28, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम में एएनएम-जीएनएम प्रवेश परीक्षा में 85.45% अभ्यर्थी हुए शामिल

पूर्वी सिंहभूम में एएनएम-जीएनएम प्रवेश परीक्षा में 85.45% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • 3,183 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 542 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को एएनएम एवं जीएनएम संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। जिले में परीक्षा के लिए कुल 3,725 अभ्यर्थियों को केंद्र आवंटित किए गए थे। इनमें से 3,183 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 542 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह परीक्षा में कुल 85.45 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हुई। किसी भी केंद्र से कदाचार, गड़बड़ी या अन्य अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

एएनएम परीक्षा में 2,057 अभ्यर्थी शामिल

एएनएम प्रवेश परीक्षा जिले के पांच केंद्रों पर आयोजित की गई। इसके लिए कुल 2,464 अभ्यर्थियों को केंद्र आवंटित किए गए थे। इनमें से 2,057 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 407 अनुपस्थित रहे।

करीम सिटी कॉलेज, मानगो में सबसे अधिक 827 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसके अलावा आदिवासी प्लस-2 हाई स्कूल, सीतारामडेरा में 402, टाटा वर्कर्स प्लस-2 हाई स्कूल, कदमा में 330, सीएम एसओई बालिका, साकची में 257 तथा पीपुल्स एकेडमी, न्यू बाराद्वारी में 241 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

जीएनएम परीक्षा में 1,126 परीक्षार्थी उपस्थित

जीएनएम प्रवेश परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर हुई। कुल 1,261 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे। इनमें से 1,126 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 135 अनुपस्थित पाए गए।

करीम सिटी कॉलेज में 425, आदिवासी प्लस-2 हाई स्कूल में 355 और टाटा वर्कर्स प्लस-2 हाई स्कूल, कदमा में 346 अभ्यर्थियों ने जीएनएम प्रवेश परीक्षा दी।

प्रशासन के अनुसार, दोनों परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया गया। पूरी परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण रही।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading