बंद पड़े ABHIJEET PLANT में चल रहा था लोहा चोरी का खेल, पुलिस ने उपकरणों समेत पकड़ा गिरोह

खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले की खरसावां पुलिस ने बंद पड़े अभिजीत प्लांट में लोहा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और चोरी में प्रयुक्त अन्य उपकरण भी जब्त किए हैं।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि 17 जून की शाम करीब 7:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि खरसावां थाना क्षेत्र के बुरूडीह स्थित बंद पड़े अभिजीत कारखाने में कुछ लोग गैस कटर की सहायता से लोहे के ढांचे को काटकर चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने बुरूडीह स्थित कारखाने में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर छह लोगों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो ऑक्सीजन सिलेंडर, दो गैस सिलेंडर, गैस कटर, लगभग 55 फीट गैस पाइप, दो ऑक्सीजन रेगुलेटर, दो गैस रेगुलेटर, एक रेंच तथा पांच बड़े और तीन छोटे नोजल समेत अन्य उपकरण बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुरूडीह निवासी सत्यदेव महतो उर्फ राजू महतो, शिवचरण होनहागा, नाया सुण्डी, मेघलाल बिरूली, अजय हेम्ब्रम तथा देवगीरीसाई निवासी राकेश सरदार के रूप में हुई है।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि मुख्य आरोपी सत्यदेव महतो उर्फ राजू महतो के खिलाफ वर्ष 2023 में खरसावां थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

छापेमारी दल में थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अवधेश राय, सहायक अवर निरीक्षक बाबुजी बास्के, हरेन्द्र प्रसाद सिंह, हवलदार सुंदर कुमार बेसरा, आरक्षी सनातन महतो, चालक आरक्षी अनिस अनवर, खरसावां थाना की सैट टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि गिरोह का संबंध क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से तो नहीं है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हाथी, साइकिल और पंजा वाले जहां रहते हैं, वहां माहौल खराब करने की करते हैं कोशिश: संजय निषाद

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने जी7 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ और विपक्षी सांसदों के एनडीए...

पीएम मोदी फौलादी इरादे के साथ राह पर चलने के लिए जाने जाते हैं: राजीव रंजन

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। जदयू नेता राजीव रंजन ने गुरुवार को जी7 में पीएम मोदी की तारीफ और यूपी के राजनीतिक दावों समेत कई...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल : हाबरा स्टेशन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से बढ़ा तनाव, दुकानदारों और फेरीवालों ने किया विरोध

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा रेलवे स्टेशन पर तनाव फैल गया। रेलवे अधिकारियों ने मंगलवार तड़के...

साकची बाजार में पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा पड़ेगा भारी, जेएनएसी ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जमशेदपुर : जमशेदपुर में साकची समेत सभी बाजारों में पार्किंग स्थलों पर अवैध कब्जा भारी पड़ेगा। जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्रवाई की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत