September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

धनबाद में काम दिलाने के बहाने असम की युवती से दुष्कर्म का प्रयास, एक गिरफ्तार

जमशेदपुर – धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां असम की एक युवती को काम दिलाने का झांसा देकर फ्लैट में ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा है।

मामले में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ मुंबई जा रही थी, लेकिन धनबाद स्टेशन पर उसकी ट्रेन छूट गई थी।

इसके बाद वह दो दिनों तक स्टेशन के आसपास भटकती रही। इसी दौरान उसकी मुलाकात स्टेशन के पास काम करने वाले राजू साव से हुई, जिसने उसे घरेलू काम दिलाने का भरोसा दिया।

आरोप है कि राजू साव ने युवती को गोविंदपुर स्थित आपणो घर सोसाइटी के एक फ्लैट में भेजा।

पीड़िता का कहना है कि वह वहां साफ-सफाई का काम कर रही थी, तभी फ्लैट मालिक ने उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं और जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसे शराब पिलाने की भी कोशिश की गई।

युवती के शोर मचाने पर सोसाइटी के लोग और आसपास के निवासी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजू साव को पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी भागने में सफल रहा।

सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और फ्लैट की तलाशी ली।

पुलिस जांच के दौरान फ्लैट से शराब की खाली बोतलें और कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किए जाने की बात सामने आई है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजू साव को हिरासत में ले लिया है तथा फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से काफी परेशान है, जिसके कारण उसका विस्तृत बयान अभी दर्ज नहीं हो सका है। साथ ही उसका मोबाइल फोन खो जाने से परिजनों से संपर्क स्थापित करने में भी कठिनाई हो रही है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच और विस्तृत बयान के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं समाजसेवी और आसपास के लोग पीड़िता की सहायता के लिए आगे आए हैं तथा प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading