अमेठी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा भी घायल

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में बुजुर्ग की पत्नी और बेटा बुरी तरह घायल हो गए हैं।

यह पूरा मामला अमेठी थाना क्षेत्र के सैदपुर दलशाह गांव का है, जहां जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हुए हमले में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए एम्स रायबरेली में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना में मृतक की पत्नी और बेटा भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। मृतक की पहचान रामफली पाल के रूप में हुई है।

वहीं, मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे थाना क्षेत्र अमेठी के ग्राम सैदपुर दलशाह में दो पड़ोसियों के बीच घर का छज्जा निकालने को लेकर विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और इस घटना में बुजुर्ग राम फली पाल को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर नाम नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। इस घटना में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लेकर साक्ष्य के आधार पर आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि बुजुर्ग की हत्या का एक इसी प्रकार का दूसरा मामला मंगलवार को झारखंड के गुमला जिले से सामने आया, जहां एक वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के चट्टी गांव की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पहचान गांव निवासी धना उरांव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि धना उरांव रोज की तरह शौच के लिए घर से खेत की ओर निकले थे। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर गांव के ही छोटू उरांव ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

डीके

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

एनटीए ने नीट यूजी 2026 वीडियो को बताया फर्जी

  री-एग्जाम सफलतापूर्वक संपन्न, महानिदेशक ने दी पूरी जानकारी मुख्य बिंदु: एनटीए ने नीट से जुड़े वायरल वीडियो को फर्जी करार दिया 37 दिनों में दोबारा...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के इतिहास में 19 जून की तारीख एक अहम स्थान रखती है। यह दिन हमें उस...

कोलकाता हाई कोर्ट के जज ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को किया अलग

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सौगता भट्टाचार्य की एकल-न्यायाधीश पीठ ने सोमवार को तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की याचिका पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत