मुंबई में सांसद अनुराग ठाकुर और शायना एनसी ने किया योग, पीएम मोदी के प्रयासों को सराहा

मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और शिवसेना नेता शायना एनसी ने मरीन ड्राइव पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित ‘योगा बाय द बे’ में भाग लिया। दोनों नेताओं ने योग को एक वैश्विक आंदोलन बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की।

अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर मीडिया से बातचीत में कहा, “सबसे पहले, मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी भारतीयों को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून 2014 को अपनी कोशिशों से दुनिया भर के देशों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मंजूरी हासिल की। ​​लोगों ने इसे पूरे दिल से अपनाया है। रोजमर्रा के तनाव से मुक्ति और स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत जरूरी है। जिन्होंने योग को अपनाया है, वह स्वस्थ और लंबा जीवन जी रहे हैं। योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का काम करता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल को बेड़ियों से आजाद कराया गया है। इस बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बहुत जरूरी है। बंगाल को उस विकास से दूर रखा गया, जिसकी उसे असल में जरूरत थी, क्योंकि पिछली सरकारों ने उसे पीछे रोके रखा और आगे नहीं बढ़ने दिया। अब बंगाल में विकास की रफ़्तार कई गुना बढ़ जाएगी।

शिवसेना नेता शायना एनसी ने आईएएनएस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े घटनाक्रमों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “जब से प्रधानमंत्री ने दुनिया को योग का संदेश दिया है, हम पिछले 12 सालों से यहां योग कर रहे हैं। हमारा एकमात्र मकसद इस विचार को बढ़ावा देना है कि मुंबई जैसे तेज़-तर्रार शहर में योग अच्छी सेहत सुनिश्चित करता है।

शायना एनसी ने आगे कहा, “पश्चिम बंगाल में लोग 15 साल से त्रस्त थे। अब एनडीए की सरकार पश्चिम बंगाल में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित कर रही है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुंबई रीजन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ हिस्सा लिया। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने मुंबई पोर्ट अथॉरिटी द्वारा आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम ‘स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग’ की थीम पर आयोजित किया गया था।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मलाड वेस्ट में आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के मौके पर योग किया।

ओपीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

निशांत कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सरकार के मंत्रियों ने दिए संकेत

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार उनके सम्मानित नेता हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा पार्टी...

योग के प्रति जागरूकता का संदेश, खासमहल में जिला स्तरीय कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

जमशेदपुर : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पूरे उत्साह के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रशासान...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

भाजपा कर रही विद्वेषपूर्ण राजनीति, राम मंदिर दान-पत्र चोरी की निष्पक्ष जांच हो: रविदास मेहरोत्रा

लखनऊ, 19 जून (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने गुरुवार को विभिन्न मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने पश्चिम...

मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के पास ट्रैफिक पुलिस का विशेष जांच अभियान, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई

जमशेदपुर : सोनारी स्थित मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के बाहर बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य यातायात...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत