12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पश्चिम बंगाल में महाआयोजन, भाजपा नेताओं ने कहा- पीएम मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई

कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में योग को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस बार का आयोजन कई मायनों में खास रहा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने इसे पश्चिम बंगाल और खासकर कोलकाता के लिए गौरव का क्षण बताया।

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि पहली बार कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इतने भव्य स्तर पर मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी इस आयोजन को और भी विशेष बनाती है। यह पश्चिम बंगाल के हर युवा और हर नागरिक के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री स्वयं यहां आकर सभी के साथ योग कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री शंकर घोष ने कहा कि योग को वैश्विक पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री मोदी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उनके प्रयासों की वजह से आज पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है और इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रही है।

वहीं, मंत्री मनोज कुमार उरांव ने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा और संस्कृति का हिस्सा रहा है। यह हमारे पूर्वजों के समय से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इसे एक बार फिर लोगों के बीच लोकप्रिय बना रहे हैं। खासकर युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो एक बेहद सकारात्मक पहल है।

भाजपा विधायक रितेश तिवारी ने इस दिन को कोलकाता के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी और इस आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिलना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है।

उधर, भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने भी खुशी जताते हुए कहा कि योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगाभ्यास करने से लोगों में उत्साह बढ़ा है। उन्होंने जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को बेहद महत्वपूर्ण बताया।

वीकेयूपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलकाता में योग दिवस कार्यक्रम का समापन, पीएम मोदी बोले- ‘लोगों ने निभाया आदर्श नागरिक का कर्तव्य’

कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का समापन हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम...

12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा ‘जादू’ : अश्विनी वैष्णव

बीकानेर, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

ZRUCC की 106वीं बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो ने उठाए रेल यात्रियों के अहम मुद्दे

कोलकाता : कोलकाता के ताज बंगाल होटल में बुधवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 106वीं बैठक सांसद...

अमेठी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी और बेटा भी घायल

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमीन विवाद में एक बुजुर्ग...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत