कोल्हान में सड़क हादसों का कहर जारी, मानगो में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की बस की चपेट में आकर मौत

जमशेदपुर : कोल्हान में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच शनिवार सुबह एक और दर्दनाक दुर्घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। उलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-4 निवासी सुदर्शन शर्मा (करीब 80 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तभी एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिमना की ओर से मानगो जा रही एक अज्ञात बस ने सड़क किनारे पैदल चल रहे सुदर्शन शर्मा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल बुजुर्ग को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन सिर और शरीर में आई गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बस और उसके चालक की पहचान की जा सके।

इस हादसे ने एक बार फिर कोल्हान में सड़क सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के दिनों में क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सुदर्शन शर्मा की मौत की खबर से संकोसाई और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोग इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बता रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

झारखंड से राज्यसभा के लिए चुने गए एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी और झामुमो के बैजनाथ

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)...

तेलंगाना मंत्रिमंडल हुआ डिजिटल, मंत्रियों को दिए गए टैबलेट

हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने राज्य मंत्रिमंडल की बैठकों को पूरी तरह कागज रहित (पेपरलेस) बनाने का फैसला किया है। इस संबंध...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत