अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के कोलकाता आने पर नेताओं की प्रतिक्रिया, बोले- हमारे लिए बहुत बड़ी बात

कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)। देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार पश्चिम बंगाल में भी योग दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किए गए हैं। कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर नेताओं और आम लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले 12 सालों से दुनिया भर में योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार इसका प्रमुख आयोजन पश्चिम बंगाल में हो रहा है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं यहां मौजूद हैं, इसलिए यह बंगाल के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।

उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में योग दिवस मनाया जा रहा है। बंगाल के घर-घर तक योग का संदेश पहुंचे, इसी उद्देश्य से इतना बड़ा आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों से लोग इसके लिए अभ्यास कर रहे थे। आज गंगा तट सहित विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है कि भारत के प्रधानमंत्री, जिनका पूरी दुनिया में सम्मान किया जाता है, आज बंगाल में हैं और लोगों के साथ योग कर रहे हैं।

भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक है। कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी इस आयोजन को और विशेष बना रही है। मैं भी योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। योग से निश्चित रूप से लाभ मिलता है। देश में योग का विशेष महत्व है और प्रधानमंत्री इसे लगातार बढ़ावा दे रहे हैं।”

भाजपा पार्षद मीना देवी पुरोहित ने कहा कि हम बेहद खुश हैं। अब तक हमने प्रधानमंत्री को केवल टेलीविजन पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेते देखा था। हम भी नियमित रूप से योग करते हैं, लेकिन पहली बार पश्चिम बंगाल को यह अवसर मिला है कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे बीच आए हैं। उनके यहां आने से लोगों में विशेष उत्साह है।

एसडीएएस

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘करें योग, रहें निरोग’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने जनता को दी बधाई

नई दिल्ली, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमत्रियों ने रविवार सुबह-सुबह सार्वजनिक कार्यक्रमों में योग किया। इसके साथ...

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

दीपंकर भट्टाचार्य का खड़गे को पत्र, ‘झारखंड राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता ना करें अनर्गल बयानबाजी’

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के घटक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप...

भारतीय तटरक्षक बल ने चलाया मेडिकल इवैक्यूएशन ऑपरेशन, जहाज से बीमार नाविक को किया रेस्क्यू

भुवनेश्वर, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 14 जून को ओडिशा के पारादीप तट के पास एक महत्वपूर्ण मेडिकल इवैक्यूएशन (चिकित्सा निकासी)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत