छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का नतीजा है पाटलिपुत्र स्टेशन की घटना: आरजेडी

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पाटलिपुत्र स्टेशन में तोड़फोड़ की घटना, दिल्ली में टीएमसी के बागी सांसदों की बैठक, कोलकाता के गोदाम में आग लगने के पीछे साजिश के आरोपों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली आगामी बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “पाटलिपुत्र स्टेशन पर घटी घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने के लिए जिस तरह स्टेशन पर भीड़ उमड़ी, वह दिखाता है कि बिहार में कितनी बेरोजगारी है। छात्रों और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने पर यही स्थिति उत्पन्न होगी। छात्रों पर पुलिस ने गोलियां चलाई और उन्होंने पथराव किया। मैं छात्रों से अपील करता हूं कि धैर्य रखें और कानून को अपने हाथ में न लें, लेकिन आखिर यह स्थिति उत्पन्न क्यों हुई, इसके पीछे कौन दोषी है, इसकी जांच होनी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार को परीक्षा के लिए व्यवस्था करनी चाहिए थी।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली आगामी बैठक पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘अबकी बार ट्रंप सरकार बनाने गए थे। जब से ट्रंप सरकार बनी है तब से पता चला है कि भारत को क्या मिला है। ट्रंप के सामने झुकना नहीं चाहिए, यही देश की 140 करोड़ जनता चाहती है।”

कोलकाता के गोदाम में आग लगने के पीछे साजिश के आरोपों पर आरजेडी प्रवक्ता ने कहा, “टीएमसी जो आरोप लगा रही है, वह सही है। इतने बड़े पैमाने पर आग लगना जांच का विषय है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद ईवीएम जलने से कई सवाल उठ रहे हैं, जो कहीं न कहीं विपक्ष के आरोपों को मजबूत करती है।”

आरजेडी ने एक्स पर लिखा, “भाजपा-जेडीयू सरकार ने बिहार के युवाओं से एक करोड़ सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। अखबारी सरकार बयानबाजी छोड़ बहाली निकाले और पर्याप्त संख्या में निकाले और जल्दी निकाले। बिहार में युवाओं की हताशा और निराशा चरम पर है। अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए भी पर्याप्त उपाय किए जाएं, ताकि अभ्यर्थियों के साथ-साथ दूसरे यात्रियों को भी कोई तकलीफ ना हो। बिहार विधानसभा चुनाव में तो भाजपा-जेडीयू ने तो बड़े-बड़े वादे किए थे! एक ओर जहां 1 करोड़ नौकरी का वादा किया गया और यहां बिहार पुलिस या शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) 4 के अंतर्गत नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू करने में ही हाथ-पैर फूलने लगे हैं। करोड़ों युवा बेरोजगार हैं, हताश हैं पर सरकार को अपना काम छोड़ बयानबाजी में व्यस्त है।”

ओपीवीसी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो में कुमार पैथोलॉजी के नए सेंटर का शुभारंभ

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हुआ। संस्थान का यह चौथा सेंटर है, जिससे स्थानीय लोगों को जांच सुविधा मिलेगी।

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

नए पदाधिकारियों ने समाजसेवा और संगठन के विकास के लिए कार्य करने का लिया संकल्प Chaibasa news : चाईबासा में मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा...

बंगाल में भारत-नेपाल सीमा के पास एसएसबी ने बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। रविवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके में भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक बांग्लादेशी नागरिक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत