September 3, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला घायल; अफवाह पर भड़के लोगों ने किया सड़क जाम

आरडी टाटा गोलचक्कर के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला  घायल; अफवाह पर भड़के लोगों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur news : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को एक पिकअप वैन की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, हालांकि बाद में सीसीटीवी फुटेज से घटना की वास्तविक तस्वीर सामने आई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का घेराव किया।

स्थिति को तनावपूर्ण होते देख पुलिस प्रशासन ने तत्काल क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को मौके पर भेजा। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने लोगों को शांत कराया और जाम हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप था कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी अचानक स्कूटी सवार महिला के सामने आ गया, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रही पिकअप वैन की चपेट में आ गई। इस आरोप को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली।

हालांकि, बाद में जिला पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज ने पूरे मामले की तस्वीर साफ कर दी। फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि महिला साकची से बर्मामाइंस की ओर जा रही थी और इसी दौरान वह सीधे पिकअप वैन की चपेट में आ गई। वीडियो में कहीं भी पुलिस चेकिंग अभियान या पुलिसकर्मी की वजह से दुर्घटना होने के संकेत नहीं मिले।

डीएसपी ट्रैफिक नीरज पाठक ने स्पष्ट किया कि दुर्घटना का पुलिस चेकिंग अभियान से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी घटना को लेकर अफवाहों पर विश्वास न करें और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही प्रतिक्रिया दें।

घायल महिला की पहचान साकची गुरुद्वारा बस्ती निवासी खुशबू सिंह के रूप में हुई है। वहीं, साकची ट्रैफिक थाना प्रभारी सरयू आनंद ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला पिकअप वैन की टक्कर से घायल हुई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट दिख रहा है कि पिकअप वैन चालक की गलती से दुर्घटना हुई।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading