सरायकेला के रानी पद्मावती स्कूल में उपद्रव, शरारती बच्चों ने तोड़ा मेन गेट और किचन की खिड़की

सरायकेला : बस स्टैंड स्थित रानी पद्मावती कन्या उच्च विद्यालय में शुक्रवार को कुछ शरारती बच्चों द्वारा जमकर उत्पात मचाए जाने का मामला सामने आया है।

शनिवार को विद्यालय पहुंचे प्रधानाध्यापक राजकिशोर गुप्ता ने देखा कि स्कूल का मुख्य प्रवेश द्वार क्षतिग्रस्त है और परिसर की कई दीवारों व अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है।

मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें 6-7 नाबालिग बच्चों के उपद्रव करते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, उपद्रवियों ने मुख्य गेट तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और वहां रखी विभिन्न सामग्रियों को नुकसान पहुंचाया।

हालांकि, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) से संबंधित सभी बर्तन स्टोर रूम में सुरक्षित रखे गए थे, जिसके कारण बड़ी चोरी की घटना टल गई।

दीवारों पर फेंके पत्थर, किचन की खिड़की तोड़कर घुसे

जानकारी के मुताबिक, स्कूल के सभी कमरों में ताला लगा होने के कारण बच्चे अंदर प्रवेश नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने कमरों की दीवारों पर पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया। परिसर में रखे अन्य सामानों को भी क्षति पहुंचाई गई।

बाद में उन्होंने रसोईघर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान चुराने का प्रयास किया। लेकिन कीमती सामान, बर्तन या खाद्यान्न नहीं मिलने पर वे केवल मसालों के कुछ पैकेट लेकर फरार हो गए।

एमडीएम के बर्तन सुरक्षित रहने से टला बड़ा नुकसान

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि मध्याह्न भोजन तैयार करने के बाद सभी बर्तनों को प्रतिदिन सुरक्षित रूप से स्टोर रूम में बंद कर दिया जाता है। इसी सतर्कता के कारण बर्तनों की चोरी नहीं हो सकी और विद्यालय को बड़े आर्थिक नुकसान से बचाया जा सका।

कम ऊंचाई वाली बाउंड्री का उठा रहे फायदा

प्रधानाध्यापक राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि विद्यालय की बाउंड्री वॉल की ऊंचाई कम होने के कारण रात के समय असामाजिक तत्व परिसर में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। कई बार स्कूल खुलने पर दूसरी मंजिल के बरामदे में शराब की खाली बोतलें पड़ी मिली हैं।

उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर विद्यालय प्रबंधन की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी को भी शिकायत की गई है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

दीपंकर भट्टाचार्य का खड़गे को पत्र, ‘झारखंड राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस नेता ना करें अनर्गल बयानबाजी’

रांची, 19 जून (आईएएनएस)। झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की हार के बाद इंडी गठबंधन के घटक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप...

रसीद थमाया, 10 साल बाद भी नहीं मिला जल कनेक्शन, रामनगर बस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना फ्लाप, निजी बोरिंग से भी पानी निकलना बंद 40 रुपये प्रति बोतल खरीदकर पी रहे पानी, परेशान हैं रामनगर बस्ती के लोग जमशेदपुर...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

डीएवी बिष्टुपुर में तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए 285 शिक्षक

नई सीख को कक्षा में लागू करने की अपील, झारखंड जोन-ई के सात स्कूलों के शिक्षक हुए शामिल जमशेदपुर : डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर में...

कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के राष्ट्रीय समारोह का नेतृत्व करेंगे।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत