September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

एबीआर टूल्स एंड सर्विस में घायल कामगार को मिलेगी स्थायी नौकरी, बीकेएमएस की पहल पर हुआ समझौता

एबीआर टूल्स एंड सर्विस में घायल कामगार को मिलेगी स्थायी नौकरी, बीकेएमएस की पहल पर हुआ समझौता

गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एबीआर टूल्स एंड सर्विस कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए कामगार आकाश कर्मकार को स्थायी नौकरी सहित कई महत्वपूर्ण सुविधाएं दिलाने में भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) ने अहम भूमिका निभाई। कंपनी प्रबंधन और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता तथा लिखित समझौते के बाद मामले का समाधान हो गया।

जानकारी के अनुसार, 27 मई को काम के दौरान हुई दुर्घटना में आकाश कर्मकार का दाहिना हाथ टूट गया था। घटना के बाद बीकेएमएस ने हस्तक्षेप करते हुए कामगार के हितों की रक्षा के लिए कंपनी प्रबंधन से बातचीत की।

वार्ता के बाद कंपनी ने लिखित रूप से आश्वासन दिया कि घायल कामगार का पूरा इलाज कंपनी अपने खर्च पर कराएगी। साथ ही, पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक उसे प्रत्येक माह 70 प्रतिशत वेतन का भुगतान किया जाएगा। कंपनी ने यह भी सहमति दी कि स्वास्थ्य लाभ के बाद आकाश कर्मकार को स्थायी कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

समझौते के बाद बीकेएमएस के क्षेत्रीय कोल्हान प्रभारी संजय गोराई ने कहा कि संगठन मजदूरों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। इस अवसर पर राज महतो, उमेश महतो, लक्ष्मण, आकाश कर्मकार, कृष्णा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading