जमशेदपुर। झारखंड सरकार द्वारा घोषित राजकीय शोक एवं अवकाश के मद्देनजर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत सोमवार, 7 सितंबर को जिले के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर होने वाली मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्ति की सुनवाई स्थगित कर दी गई है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने बताया कि 7 सितंबर को प्रस्तावित सुनवाई अब मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को पूर्व निर्धारित स्थलों पर तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।
प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं और अन्य हितधारकों से अपील की है कि वे 8 सितंबर को अपने निर्धारित सुनवाई स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची से जुड़े दावा-आपत्ति की प्रक्रिया में शामिल हों।