बिहार: अनुष्का यादव के घर में जबरदस्ती घुसने के मामले में तेज प्रताप के खिलाफ एफआईआर

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। बिहार में उस वक्त राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया, जब कोर्ट के आदेश पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के खिलाफ पाटलिपुत्र पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई।

तेज प्रताप यादव के खिलाफ यह मुकदमा अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने दर्ज कराया है। अनुष्का यादव का नाम सार्वजनिक रूप से तेज प्रताप यादव के साथ जोड़ा जाता रहा है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

एएसपी (कानून-व्यवस्था) दिव्यांजलि जायसवाल के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है और उन्होंने सबूत के तौर पर एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है।

पुलिस का कहना है कि ये धमकियां कथित तौर पर अमेरिका के एक नंबर से फोन करके दी गई थीं और शिकायत के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

एफआईआर के मुताबिक यह घटना 6 जून को हुई थी, जब तेज प्रताप यादव और उनके सहयोगी मोतीलाल यादव कथित तौर पर पाटलिपुत्र इलाके में आकाश यादव के घर गए थे जबकि आकाश खाटू श्याम की तीर्थयात्रा पर गए हुए थे।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने जबरन घर में घुसने की कोशिश की और वहां मौजूद परिवार के सदस्यों को धमकाया। आकाश यादव की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि उनके परिवार को लेकर धमकियां दी गईं और बाद में उन्हें मोतीलाल यादव और एक अन्य व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को एक आपराधिक गिरोह का सदस्य बताया था।

शिकायत के अनुसार, कॉलर ने उन्हें तेज प्रताप के खिलाफ सार्वजनिक रूप से कुछ भी न बोलने की चेतावनी दी।

एफआईआर को लेकर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई। तेज प्रताप ने सभी आरोपों का पुरजोर खंडन किया है। साथ ही इस मामले को उन्होंने राजनीतिक रूप से प्रेरित और पूरी तरह से मनगढ़ंत बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि शिकायतकर्ता के आचरण को लेकर कानूनी नोटिस जारी किए जाने के बाद निजी रंजिश के कारण यह शिकायत दर्ज कराई गई थी।

उन्होंने लिखा कि इन आरोपों का मकसद उनकी सार्वजनिक छवि और राजनीतिक कद को नुकसान पहुंचाना था।

तेज प्रताप ने लिखा कि उन्होंने हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, कानून के शासन और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया है। उन्होंने अपने आलोचकों पर झूठ फैलाने और चरित्र हनन के लिए कानूनी प्रक्रियाओं का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

उन्होंने लिखा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उन्हें विश्वास है कि सबूतों और उचित कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से सच्चाई सामने आएगी। तेज प्रताप ने संकेत दिया कि जो लोग उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ वह सभी उपलब्ध कानूनी उपाय अपनाएंगे।

एसडीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बंगाल में जाति प्रमाणपत्र री-वेरिफिकेशन को माकपा (माले) ने दी कानूनी चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट में पीआईएल दायर

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। माकपा (माले) लिबरेशन ने पश्चिम बंगाल में पिछले 15 वर्षों के दौरान अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य...

स्वतंत्रता सेनानी ‘देशबंधु’ चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात वकील, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी नेता 'देशबंधु' चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत