पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक स्तर पर योग को बढ़ावा देने की कोशिशों ने भारत की एक प्राचीन पद्धति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले आंदोलन में बदल दिया है।

अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से साबरमती रिवरफ्रंट पर नागरिकों के साथ एक बड़े योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें जगदीश विश्वकर्मा ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि योग के बारे में दुनिया भर में जो जागरूकता बढ़ी है, वह प्रधानमंत्री के लगातार प्रयासों का नतीजा है।

विश्वकर्मा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की वजह से भारत की प्राचीन विरासत, योग के बारे में जागरूकता पूरी दुनिया में फैली है। इन्हीं प्रयासों के कारण हम 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं।”

उन्होंने योग को सिर्फ शारीरिक व्यायाम से कहीं ज्यादा बताते हुए कहा कि यह जीवन जीने का एक समग्र तरीका है। उन्होंने कहा, “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि जीवन जीने का एक ऐसा तरीका है जो शरीर, मन और आत्मा में संतुलन लाता है।”

विश्वकर्मा ने नियमित योग अभ्यास के फायदों पर जोर देते हुए कहा कि इससे तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया और खासकर युवाओं से इसे अपनाने को कहा।

उन्होंने कहा, “नियमित योग अभ्यास से तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है और स्वस्थ जीवन शैली विकसित करने में मदद मिलती है।” साथ ही, उन्होंने नागरिकों से योग को रोज़मर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

एसडीपीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

निशांत कुमार को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सरकार के मंत्रियों ने दिए संकेत

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार उनके सम्मानित नेता हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा पार्टी...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

कोचिंग विवाद मामले में रोशन आनंद को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट से मिली जमानत

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। खान इंस्टीट्यूट के बाहर हुए कथित हमले और फायरिंग मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रोशन आनंद को...

नई दिल्ली : शाहबाद डेयरी में घर के बाहर फायरिंग से दहशत

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। आउटर नॉर्थ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के सी-ब्लॉक में देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक घर के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत