September 10, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

नर्सिंग ऑफिसर के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 20 जून से होंगे शुरू

नर्सिंग ऑफिसर के 65 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 20 जून से होंगे शुरू

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। इंटेलिजेंट कम्युनिकेशन सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड (आईसीएसआईएल) ने दिल्ली के ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) में कॉन्ट्रैक्टआउटसोर्स आधार पर नर्सिंग ऑफिसर के कुल 65 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईसीएसआईएल-आरजीएसएसएच की ओर से नर्सिंग ऑफिसर पोस्ट के लिए जारी 65 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 जून के शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवारों पर पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईसीएसआईएल के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (डीएनएम) में सर्टिफिकेट के बराबर योग्यता और कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास क्वालिफिकेशन के बाद नर्सिंग ऑफिसर के तौर पर 5 वर्ष का अनुभव जरूरी है।

वहीं, 200 से ज्यादा बेड वाले सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आईसीयूऑपरेशन थिएटरकैथ लैब में काम करने का अनुभव रखने वाले कैंडिडेट्स और नर्सिंग केयर के क्षेत्र में उच्च शिक्षा या क्वालिफिकेशन रखने वाले कैंडिडेट्स को प्राथमिकता दी जाएगी। अभ्यर्थी ध्यान दें कि जॉइनिंग के समय दिल्ली नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर की जाएगी, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 70,942 रुपए प्रतिमाह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 590 रुपए तय किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन फीस के भुगतान के बाद ही आपके आवेदन पत्र को स्वीकार किया जाएगा।

डीकेवीसी

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading