जमशेदपुर की सड़कों पर उतरे सिटी एसपी ललित मीणा, टेंपो चालकों को चेतावनी; क्या अब सुधरेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था?

जमशेदपुर: जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा स्वयं सड़कों पर उतरे। उन्होंने साकची क्षेत्र के टेंपो स्टैंडों का निरीक्षण कर चालकों को ड्रेस कोड, निर्धारित स्टैंड से संचालन और यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्त निर्देश दिए। हालांकि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, खासकर मानगो पुल, साकची गोलचक्कर और मानगो गोलचक्कर पर बनी अव्यवस्था अब भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

सिटी एसपी ने साकची क्षेत्र के विभिन्न टेंपो स्टैंडों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया और ऑटो एवं टेंपो चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने चालकों को निर्धारित स्थानों से ही वाहन संचालन करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर अव्यवस्था नहीं फैलाने की हिदायत दी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना निर्धारित ड्रेस कोड के वाहन चलाने वाले तथा नो-पार्किंग क्षेत्र से ऑटो या टेंपो का संचालन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिटी एसपी ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण होने वाली समस्याओं पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने टेंपो चालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त बनाया जा सकता है। पुलिस प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में ऐसे निरीक्षण और अभियान नियमित रूप से जारी है।

सूरत-ए-हाल मानगो पुल, साकची गोलचक्कर, मानगो गोलचक्कर

सिटी एसपी ने सोमवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। टेंपो चालकों को हिदायत दी कि बिना ड्रेस कोड कोई भी शख्स टेंपो नहीं चलाएगा। नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

साकची बस स्टैंड में संध्या समय जो स्थिति रहती है वह शहर का हर आदमी जानता है। ऐसी भी नहीं है कि शहर के प्रमुख चौक चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहते, बिल्कुल रहते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि असहाय और बेबस नजर आते हैं।

मानगो पुल पर साकची या पुरानी कोर्ट की तरफ से आने वाले रास्ते इंट्री प्वाइंट पर टेंपो चालक कब्जा जमाए रहते हैं। इनके लिए कोई नियम नहीं है। दोपहिया या चार पहिया वाहनों को हर दिन परेशानी होती है।

आप कितना बढ़िया चालक हैं, इसकी परीक्षा हर दिन देनी पड़ती है। मानगो डिमना रोड भी शहर के नक्शे में हैं लेकिन फ्लाई ओवर निर्माण की आड़ में सारी गलतियां माफ हैं। कोई भी यदि गलत दिशा से प्रवेश नहीं करे तो यहां सारी समस्याओं का निदान हो सकता है। देखना यह होगा कि पुलिस कप्तान बेपरवाह चालकों पर लगाम लगा पाते हैं?

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा पर मंथन, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को प्रशासन सख्त

*मई में 28 हादसों में 19 की मौत, नियम तोड़ने वालों से ₹23.44 लाख जुर्माना *सड़क हादसे रोकने के लिए डेटा आधारित रणनीति बनेगी, डीसी...

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ा, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को काफी आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून ने आंध्र...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड: गढ़वा में नदी का अस्तित्व बचाने के लिए एक साथ आए जनता और अधिकारी

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिले मे एक नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए अब अधिकारी और जनता ने जुड़ कर...

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। 14 जून 1922 को इटावा (उत्तर प्रदेश) में जन्मे के. आसिफ (मूल नाम: आसिफ करीम) का पारंपरिक पढ़ाई में मन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत