September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
झारखंड

चाईबासा में घरेलू विवाद में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा

चाईबासा में घरेलू विवाद में युवती ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टोटो चांदमारी निवासी 19 वर्षीय सिया कुमारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे सिया कुमारी घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद जब उसकी मां घर लौटी और कमरे का दरवाजा खोला, तो बेटी को फंदे से लटका हुआ पाया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवती के शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद मामले की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चा हो रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading