September 6, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

शिक्षक दिवस पर सरयू राय की अपील- बच्चों को पढ़ाई के साथ शिक्षकों का सम्मान करना भी सिखाएं

शिक्षक दिवस पर सरयू राय की अपील- बच्चों को पढ़ाई के साथ शिक्षकों का सम्मान करना भी सिखाएं

जमशेदपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक बच्चे शिक्षकों से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, तब तक उन्हें अपने गुरुजनों का सम्मान और मार्गदर्शन प्राप्त करते रहना चाहिए।

वहीं, शिक्षकों को भी बच्चों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर शिक्षण कार्य करने की जरूरत है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे।

वीणापाणि पाठशाला में आयोजित शिक्षक दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि प्रत्येक बच्चे की पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि अलग होती है।

ऐसे में शिक्षकों को बच्चों की परिस्थितियों को समझते हुए उनके साथ व्यवहार करना चाहिए। शिक्षक जब विद्यार्थियों के साथ सहज और आत्मीय संबंध स्थापित करते हैं तो बच्चे उनकी बातों को अधिक आसानी से समझते हैं और सीखने में रुचि लेते हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चे के जीवन में मां को पहला, पिता को दूसरा और शिक्षक को तीसरा गुरु माना गया है। इन तीनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण होती है।

शिक्षकों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास जो ज्ञान और अनुभव है, उसे अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाएं, क्योंकि ज्ञान बांटने से कम नहीं होता बल्कि उसका विस्तार होता है।

वीणापाणि पाठशाला को पूर्णकालिक स्कूल बनाने की तैयारी

सरयू राय ने कहा कि वीणापाणि पाठशाला को जल्द ही पूर्णकालिक विद्यालय के रूप में शुरू करने की योजना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संभवतः अगले वर्ष से विद्यालय पूर्णकालिक रूप से संचालित किया जा सकेगा। इस दिशा में आवश्यक कार्यों की जिम्मेदारी विकास विद्यालय के विकास सिंह को सौंपी गई है।

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और अधिगम परिणामों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य कार्यक्रम में मानवी, मधु, निकिता, अंकिता और सृष्टि ने हिस्सा लिया।

वहीं, गीत प्रस्तुति में आर. अमनी, तारा, खुशबू और पी. लीला ने अपनी प्रतिभा दिखाई। अधिगम परिणाम की प्रस्तुति वंशी और श्रुति ने दी, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम में स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल, युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, शिक्षक गोपाल जी, पूजा, दीपिका और अशोक कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading