September 4, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
जमशेदपुर

सोनारी चेन स्नैचिंग केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, महिला से छीनी सोने की चेन बरामद

सोनारी चेन स्नैचिंग केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, महिला से छीनी सोने की चेन बरामद

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन झपटने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिरसानगर निवासी 24 वर्षीय रोहित कर्मकार उर्फ सिपुल के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने महिला से छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

मामला 31 जुलाई का है। कदमा निवासी 58 वर्षीय अर्चना श्रीवास्तव ने सोनारी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि शाम करीब 4:30 बजे ए रोड सोनारी से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एच रोड के पास पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और कदमा की ओर भागने लगे।

चेन झपटने के बाद भाग रहे आरोपियों की बाइक एक छोटे हाथी वाहन से टकरा गई। टक्कर के कारण दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसके बाद दोनों अपनी बाइक मौके पर छोड़कर पैदल ही फरार हो गए।

तीन अपराधियों ने मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस की जांच में सामने आया कि चेन स्नैचिंग की इस घटना में कुल तीन अपराधी शामिल थे। दो आरोपी बाइक पर सवार होकर महिला से चेन झपटने पहुंचे थे, जबकि तीसरा आरोपी आसपास रहकर लोगों और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।

जांच के दौरान पुलिस ने पंकज हरपाल और रोहित मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को 6 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, घटना में शामिल रोहित कर्मकार उर्फ सिपुल लगातार फरार चल रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित कर्मकार को बिरसानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने चेन स्नैचिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बिरसानगर जोन नंबर-6 स्थित उसके घर से महिला से छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चेन स्नैचिंग, लूट समेत अन्य आपराधिक मामलों के कई पुराने केस दर्ज हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading