September 5, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
अपराध

JAMSHEDPUR : बोड़ाम में ज्वेलरी दुकानों में चोरी का खुलासा, पश्चिम बंगाल से तीन शातिर चोर गिरफ्तार

JAMSHEDPUR : बोड़ाम में ज्वेलरी दुकानों में चोरी का खुलासा, पश्चिम बंगाल से तीन शातिर चोर गिरफ्तार

जमशेदपुर : बोड़ाम में ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिली। पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पश्चिम बंगाल से पकड़ा। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

ग्रामीण एसपी शुभम खंडेवाला ने बताया कि बोड़ाम क्षेत्र की दो ज्वेलरी दुकानों में चोरी की वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच टीम गठित की थी। टीम ने तकनीकी और अन्य सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चोरी की घटनाओं से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं।

पहले करते थे दुकानों की रेकी, फिर देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल से जमशेदपुर आते थे। यहां वे पहले ज्वेलरी दुकानों की रेकी कर उनकी गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जुटाते थे। इसके बाद मौका देखकर दुकान को निशाना बनाते और चोरी करने के बाद वापस पश्चिम बंगाल फरार हो जाते थे।

पुलिस को आशंका है कि आरोपियों का गिरोह योजनाबद्ध तरीके से काम करता था और इसके अन्य सदस्य भी हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किए हैं। बरामद सामान की पहचान कराने की प्रक्रिया जारी है।

गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में कितने लोग शामिल हैं। साथ ही, पूर्वी सिंहभूम और आसपास के इलाकों में हुई अन्य ज्वेलरी दुकानों की चोरी की घटनाओं से इनके संभावित संबंधों की भी जांच की जा रही है।

ग्रामीण एसपी शुभम खंडेवाला ने कहा कि मामले में पूछताछ और जांच जारी है। पुलिस का प्रयास पूरे गिरोह का पता लगाकर उसके अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई करना है। चोरी की घटनाओं के खुलासे से क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में राहत है।

पुलिस अब पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कवायद में जुट गई है।

  • टाउन पोस्ट एक स्वतंत्र और विश्वसनीय समाचार पोर्टल है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading