दिल्ली के शाहदरा में बिजली के सामान के गोदाम में लगी आग, कोई भी हताहत नहीं

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के शाहदरा इलाके में शनिवार को एक इलेक्ट्रिकल सामान के गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना बिहारी कॉलोनी की गली नंबर 7 में स्थित गोदाम में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए कुल छह दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की और आसपास की इमारतों में आग फैलने से रोका।

फायर स्टेशन ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया कि जिस गोदाम में आग लगी वह इलेक्ट्रिकल सामान के भंडारण के लिए इस्तेमाल होता था और घटना के समय वह बंद (लॉक) था। जब टीम मौके पर पहुंची तो गेट बंद था और अंदर इलेक्ट्रिकल सामग्री रखी हुई थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। इसके लिए टीम का भी गठन किया जा रहा है, जो इलाके में अन्य स्थानों पर जांच करेंगे।

फायर स्टेशन ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया, “हमें सुबह 4.50-4.51 बजे आग लगने की सूचना मिली। जब हम यहाँ पहुँचे, तो पता चला कि यह इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम है। हमने पूरी कोशिश की और आग पर काबू पा लिया, आग पर काबू पाने में हमें एक घंटा लगा था। “

इससे पहले शुक्रवार को दो अन्य स्थानों पर आग हादसों के बाद सामने आई है। जिसमें पहला द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास एक नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई थी, जबकि दूसरी घटना उत्तरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक लकड़ी के फर्नीचर शोरूम में हुई थी।

दमकल विभाग ने बताया था कि नमकीन बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग लगभग 300 वर्ग गज में फैले एक टिन-शेड ढांचे में थी। सुबह लगभग 3:30 बजे सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर बिना किसी हताहत के काबू पा लिया गया।

एसएके पीएम

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

हैदराबाद: योग दिवस काउंटडाउन में हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास, वेंकैया नायडू और जी किशन रेड्डी भी हुए शामिल

हैदराबाद, 20 जून (आईएएनएस)। हैदराबाद में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए 24 घंटे का काउंटडाउन आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

वज्रपात का कहर: जगन्नाथपुर में आंगन में खेल रहे दो वर्षीय मासूम की मौत, मां का चल रहा इलाज

चाईबासा : झारखंड में वज्रपात से मरने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। प्रशासन की ओर से समय-समय पर सचेत रहने की भी...

हाथी, साइकिल और पंजा वाले जहां रहते हैं, वहां माहौल खराब करने की करते हैं कोशिश: संजय निषाद

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने जी7 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ और विपक्षी सांसदों के एनडीए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत