September 11, 2026
टाउन पोस्ट
सच्ची खबर, सही समय पर
हिंदी

कर्नाटक भाजपा ने ‘सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट’ निविदा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग की

कर्नाटक भाजपा ने ‘सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट’ निविदा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग की

बेंगलुरु, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) आर. अशोक ने शनिवार को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट निविदा में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार पर एक बड़े भ्रष्टाचार घोटाले में संलिप्त होने का आरोप लगाया।

एक बयान में अशोक ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार इस मामले की गहन जांच से बच रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘मुख्य आयोग मंत्री’ करार दिया।

मुख्यमंत्री के इस बयान का जिक्र करते हुए कि वे किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं, अशोक ने उन्हें चुनौती दी कि यदि उन्हें विश्वास है कि कथित अनियमितताओं में न तो उनकी और न ही उनकी सरकार की कोई भूमिका है, तो वे इस मामले को सीबीआई को सौंप दें।

अशोक ने कहा कि मुख्यमंत्री को मीडिया के सामने बयान देने के बजाय कथित घोटाले की सीबीआई जांच का आदेश देकर पारदर्शिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करनी चाहिए।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि ठोस अपशिष्ट निपटान निविदा की आड़ में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का रैकेट चलाया गया है और दावा किया कि सच्चाई केवल एक स्वतंत्र जांच के माध्यम से ही सामने आएगी।

अशोक ने कहा कि वह स्वयं कथित अनियमितताओं के संबंध में शिकायत दर्ज करेंगे और सरकार से मामले की व्यापक जांच का आदेश देने का आग्रह किया।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि निविदा प्रक्रिया के संबंध में कमीशन लिया गया था और मांग की कि दोषियों की पहचान कर उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाए।

भाजपा नेता ने कहा कि कर्नाटक की जनता को कथित भ्रष्टाचार के पीछे की सच्चाई और इस सरकार का असली चेहरा जानने का अधिकार है।

आर. अशोक ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, पारदर्शिता की कमी और बेंगलुरु कचरा निविदा विवाद में कथित रूप से शामिल लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

केंद्रीय भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि लगभग 39,000 करोड़ रुपए की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट निविदा में भारी अनियमितता हुई है और यह कर्नाटक में अब तक के सबसे बड़े घोटालों में से एक है।

पदभार संभालने के बाद बेंगलुरु कचरा प्रबंधन निविदा में 10,000 करोड़ रुपए की रिश्वतखोरी के पहले बड़े आरोप का जवाब देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और विपक्ष के नेता आर. अशोक पर पलटवार किया और उन पर ‘कचरा माफिया के एजेंट’ के रूप में काम करने और ईर्ष्या से प्रेरित राजनीति में लिप्त होने का आरोप लगाया।

एमएस

न्यूज़लेटर

हर सुबह की बड़ी खबरें, सीधे आपके इनबॉक्स में

टाउन पोस्ट का न्यूज़लेटर सब्सक्राइब करें — कोई स्पैम नहीं, बस ज़रूरी खबरें।

हम आपकी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं। कभी भी अनसब्सक्राइब करें।

धन्यवाद! कृपया सब्सक्रिप्शन की पुष्टि के लिए अपना ईमेल जांचें।

हमें फॉलो करें

ताज़ा खबरों और अपडेट के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

Feel like reacting? Express your views here!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading