भाजपा राज में सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में भारत ने स्थापित किए नए मानक: डिप्टी सीएम विजय शर्मा

दुर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने रविवार को दुर्ग स्थित सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और राष्ट्रीय गौरव के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल हो गए हैं। मोदी सरकार ने देश निर्माण, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण, राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत करने तथा आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले पीआरडी जवानों के पास पर्याप्त हथियार नहीं होते थे। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की थी, जिसके बाद एक महीने के भीतर आवश्यक हथियारों और संसाधनों की आपूर्ति शुरू हो गई। जवानों को आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे सुरक्षा बलों की कार्यक्षमता बढ़ी है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सुशासन स्थापित हुआ है। जो भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार किसी भी मामले में संकोच नहीं करेगी और कानून के अनुसार कदम उठाएगी।

स्वच्छ भारत मिशन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में लगभग 12 करोड़ व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 2.5 करोड़ से अधिक सामुदायिक शौचालय भी बनाए गए हैं। सरकार ने स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संभावित भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर विजय शर्मा ने कहा कि वे स्वयं को भाजपा का एक साधारण और अनुशासित कार्यकर्ता मानते हैं। संगठन उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपने संगठन को मजबूत किया है और यदि ऐसा नहीं हुआ होता तो वहां की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियां और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकती थीं।

एसएकेडीकेपी

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सिग्नेचर मिसमैच मामले में पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी सीआईडी दफ्तर से निकले

कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सीआईडी के अधिकारियों ने रविवार को विधानसभा में सिग्नेचर मिसमैच (हस्ताक्षर मेल न खाने) के मामले में तृणमूल...

उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, सीट बेल्ट बांध लीजिए, मौसम बदलने वाला: वारिस पठान

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ड्यूटी रोस्टर में बदलाव के लिए रिश्वत लेते एमसीएल के सुरक्षा निरीक्षक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 11 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के एक सुरक्षा निरीक्षक को 5,000 रुपये की रिश्वत...

केंद्र ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में डिफेंस की जमीन पर पहले बड़े सोलर पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। रक्षा मंत्रालय की खाली पड़ी रक्षा भूमि के अधिकतम उपयोग की पहल के तहत, केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत