झारखंड के गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत से लौट रहीं चार महिलाएं आईं चपेट में , तीन गंभीर

गिरिडीह : मौसम बदलते ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वज्रपात की घटनाएं भी बढ़ी हैं। झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत धनायडीह पंचायत के गुरो गांव में शनिवार को हुए वज्रपात की घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक महिला को मामूली चोट आई हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चिंता का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरो गांव की बसंती देवी, कामता देवी, रध्या देवी और देवंती देवी खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।

बारिश से बचने के लिए चारों महिलाएं अपने घरों की ओर लौटने लगीं। बताया जाता है कि जब वे बसंती देवी के घर के पास पहुंचीं, तभी तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और चारों इसकी चपेट में आ गईं।

इस घटना में देवंती देवी को हल्की चोटें आईं, जबकि बसंती देवी, कामता देवी और रध्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में तीनों गंभीर रूप से घायल महिलाओं का इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है, जबकि देवंती देवी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और आंधी-तूफान के दौरान खेतों तथा खुले स्थानों में काम करना बेहद जोखिम भरा साबित हो सकता है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

दूसरी ओर प्रशासन की ओर से आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खान सर-ज्ञान बंधु कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीएम सम्राट चौधरी को चिट्ठी, सीबीआई जांच की मांग

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित खान सर और ज्ञान बंधु कोचिंग से जुड़े विवाद को लेकर राजनीति तेज हो...

भारतीय तटरक्षक बल ने चलाया मेडिकल इवैक्यूएशन ऑपरेशन, जहाज से बीमार नाविक को किया रेस्क्यू

भुवनेश्वर, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 14 जून को ओडिशा के पारादीप तट के पास एक महत्वपूर्ण मेडिकल इवैक्यूएशन (चिकित्सा निकासी)...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

किस-किस ने छोड़ी टीएमसी, अभी औपचारिक ऐलान नहीं: कीर्ति आजाद

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कीर्ति आजाद ने पार्टी में चल रही अटकलों और बागी रुख को लेकर सख्त बयान...

बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने किया नमन, बोले- ‘हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करेगी उनकी गाथा’

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत